Last Updated:
Gold Cleaning Tips: डेली यूज वाले गहनों को 5-6 महीने के अंतराल पर एक प्रयोग से यदि आप साफ करेंगे, तो इससे आपके गहने सुरक्षित भी रहेंगे और हमेशा नए गहनों की तरह उसकी चमक भी बरकार रहेगी. आइए जानते हैं कि गहनों को चमकाने के लिए कौन-सी टिप्स काम आती है.
वाराणसी: घर में पूर्वजों से मिले गहनों को हर कोई सहेजकर रखना चाहता है. लेकिन पुराने गहनों के लगातार इस्तेमाल से उसकी चमक फीकी पड़ने लगती है, क्योंकि जब भी हम गहनों का प्रयोग करते हैं, तो शरीर के निकलने वाले पसीने और धूल के साथ दूसरी जरूरत की चीजों में इस्तेमाल से चमकते सोने के आभूषण भी काले पड़ जाते हैं. इन काले पड़े पुराने गहनों को आप बिलकुल नए गहनों जैसी चमक दें सकतें है. इसके लिए आपको घर में पुराने गहनों के साथ कुछ आसान टिप्स अपनाने चाहिए.
विश्वजीत वर्मा ने बताया कि बिना केमिकल के इस्तेमाल किए आप अपने सोने के अंगूठी, चैन और दूसरे ज्वेलरी को नए जैसा बना सकते हैं. इसके लिए आपको एक कटोरी में पानी लेना है. इस पानी को आप हल्की आंच में गुनगुना कर लें. इसके बाद उसमें कपड़े धोने वाले डिटर्जेंट डाल दें. इसी गुनगुने पानी के हल्के आंच में आप अपने सोने के पुराने गहनों को डालकर 5 मिनट तक छोड़ दें. फिर गैस बंद कर इस गुनगुने पानी में गहनों को 15 मिनट तक रखें. इसके बाद किसी सॉफ्ट टूथ ब्रश से उन गहनों को हल्के हाथ से रफ करें. ध्यान रहे कि गहनों को हल्के हाथ से रगड़ें, वरना आपके गहने टूट भी सकते हैं.
रगड़ने के बाद साफ सूती कपड़े का करें इस्तेमाल
इसके बाद वापस से गहनों को अच्छी तरह से किसी बर्तन में रखें साफ और पानी से धो लें. पानी से धुलने के बाद उसे सूती या मुलायम कपड़े से अच्छी तरह से पोछ लें. इससे आपके काले या फीके पड़े सोने के गहनों की चमक वापस लौट आएगी. गहने जितने भी पुराने क्यों न हो, वो बिल्कुल नए जैसे नजर आएंगे.
ऐसे रखें गहने
विश्वजीत वर्मा ने बताया कि डेली यूज वाले गहनों को 5-6 महीने के अंतराल पर इस प्रयोग से यदि आप साफ करेंगे, तो इससे आपके गहने सुरक्षित भी रहेंगे और हमेशा नए गहनों की तरह उसकी चमक भी बरकार रहेगी. यदि आप उन गहनों का डेली यूज नहीं करते हैं, तो उसे आप अच्छी तरह से किसी पैकेट में रखकर सुरक्षित तरीके से डिब्बे में डाल दें. यदि गहनों में हवा न लगे तो इससे भी गहनों की चमक सालों साल बरकरार रहती है.
About the Author
आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…
और पढ़ें
