IMD Weather Today: अगले 6 दिनों तक मूसलाधार बारिश, मौसमी राक्षस ताकता रहेगा मुंह, पर दिल्‍लीवालों के लिए टेंशन

होमताजा खबरदेश

6 दिनों तक बारिश, मौसमी राक्षस ताकता रहेगा मुंह, पर दिल्‍लीवालों को टेंशन

Last Updated:

IMD Weather Today: बंगाल की खाड़ी में एक नया सिस्‍टम एक्टिव है. लो प्रेशर की वजह से देश के कुछ हिस्‍सों में जोरदार बारिश होने की संभावना बनी हुई है. भारतीय मौसम विभाग ने अगले 6 दिनों तक तेज से बहुत तेज बारिश होने की बात कही है. वहीं, देश की राजधानी दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में फिलहाल बारिश को लेकर शुभ समाचार नहीं है.

मौसम विभाग ने लो प्रेशर की वजह से देश के कुछ हिस्‍सों में जोरदार बारिश होने की संभावना जताई है. (फाइल फोटो/Reuters)

IMD Weather Today: भारत में फिलहाल एक और वेदर सिस्‍टम एक्टिव है, जिस वजह से कुछ राज्‍यों में मूसलाधार बारिश के आसार बने हुए हैं. पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्र में बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से देश के कई हिस्सों में अगले 6 दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, 21 अगस्त को पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही मध्य भारत, उत्तर-पश्चिम भारत, पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों तथा पश्चिमी तट के कई हिस्सों में भी व्यापक बारिश का पूर्वानुमान है. मतलब यहां मानसून किलर अल नीनो का असर नहीं पड़ेगा. वहीं, दिल्‍ली-एनसीआर में इस सप्ताह बारिश के कम आसार हैं. रविवार को हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश हो सकती है. अगले सप्‍ताह से पारा के चढ़ने की संभावना है. इससे उमस वाली गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा.

IMD के मुताबिक, पूर्वी मध्य प्रदेश में 21 अगस्त को बहुत भारी बारिश की संभावना है, जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में 25 अगस्त तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. पूर्वी मध्य प्रदेश में 22 से 26 अगस्त के बीच भी भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. छत्तीसगढ़ में 26 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में 24 अगस्त तक बीच गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका है.

उत्तर भारत में भी बारिश का असर

उत्तर-पश्चिम भारत में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 23 अगस्त तक व्यापक बारिश की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में 22 अगस्त और उत्तराखंड में 26 अगस्त तक व्यापक बारिश हो सकती है. उत्तराखंड में इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है. हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में 22 अगस्त को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश की संभावना है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश हो सकती है, जबकि 24 से 26 अगस्त के बीच यहां व्यापक बारिश का दौर बन सकता है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *