Delhi Police Constable: 24 और 25 अगस्त का फिजिकल टेस्ट स्थगित, मौसम बना वजह, नई तारीख बाद में

Last Updated:

Delhi Police Constable Physical 2026:दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है.24 और 25 अगस्त 2026 को होने वाला PE&MT यानी शारीरिक दक्षता एवं माप परीक्षण स्थगित कर दिया गया है. दिल्ली पुलिस ने खराब मौसम और प्रतिकूल परिस्थितियों को इसकी वजह बताया है. अब इन दोनों तारीखों पर होने वाले फिजिकल टेस्ट की नई तारीख बाद में जारी की जाएगी.

Delhi Police Constable Physical 2026: दिल्‍ली पुलिस कांस्‍टेबल भर्ती में नया अपडेट.

Delhi Police Constable Physical 2026:दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 में शामिल उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है.दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) के 24 और 25 अगस्त 2026 को होने वाले शारीरिक दक्षता एवं माप परीक्षण (PE&MT) को स्थगित कर दिया गया है.दिल्ली पुलिस ने इसके पीछे मौसम को वजह बताया है.जिन उम्मीदवारों का फिजिकल टेस्ट इन दोनों तारीखों पर होना था उन्हें अब नई तारीख का इंतजार करना होगा.

24 और 25 अगस्त का फिजिकल टेस्ट क्यों टला?

दिल्ली पुलिस की ओर से इस संबंध में आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है. नोटिस के मुताबिक दिल्ली पुलिस परीक्षा-2025 के कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) पद के लिए 24 और 25 अगस्त 2026 को PE&MT आयोजित किया जाना था लेकिन मौसम को देखते हुए इन दोनों दिनों का शारीरिक दक्षता एवं माप परीक्षण ( PE&MT) स्थगित कर दिया गया है यानी जिन उम्मीदवारों को 24 या 25 अगस्त को फिजिकल टेस्ट के लिए उपस्थित होना था उन्हें अब निर्धारित तारीख पर परीक्षा केंद्र जाने की जरूरत नहीं है.

सिर्फ दो दिन का PE&MT हुआ स्थगित

दिल्ली पुलिस के नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि फिलहाल केवल 24 और 25 अगस्त 2026 को निर्धारित PE&MT को स्थगित किया गया है.भर्ती से जुड़े बाकी परीक्षा कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है और अन्य निर्धारित कार्यक्रम पहले की तरह जारी रहेंगे इसलिए उम्मीदवारों को यह नहीं समझना चाहिए कि पूरी भर्ती प्रक्रिया या सभी तारीखों को बदल दिया गया है. अभी बदलाव सिर्फ इन दो दिनों के PE&MT को लेकर किया गया है.

नई तारीख कब जारी होगी?

24 और 25 अगस्त को स्थगित किए गए PE&MT की नई तारीख अभी घोषित नहीं की गई है.दिल्ली पुलिस ने कहा है कि नई तारीख की जानकारी उचित समय पर जारी की जाएगी इसलिए उम्मीदवारों को फिलहाल नई तारीख की घोषणा का इंतजार करना होगा. नई तारीख सामने आने के बाद उसी के अनुसार उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट की तैयारी और आने-जाने से जुड़ी जरूरी व्यवस्थाएं करनी होंगी.

उम्मीदवार कहां देखें नया अपडेट?

जिन अभ्यर्थियों का PE&MT 24 या 25 अगस्त 2026 को होना था उन्हें दिल्ली पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए. नई तारीख और इससे जुड़ी आगे की जानकारी वहीं जारी की जाएगी.उम्मीदवारों को सलाह है कि वे भर्ती से संबंधित किसी भी अपडेट के लिए केवल आधिकारिक नोटिस और वेबसाइट पर दी गई जानकारी पर भरोसा करें.

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल PE&MT का पूरा अपडेट

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) परीक्षा-2025 के तहत होने वाला यह चरण शारीरिक दक्षता एवं माप परीक्षण (PE&MT)है. पहले इसका आयोजन 24 और 25 अगस्त 2026 को होना था लेकिन मौसम के कारण इसे स्थगित कर दिया गया है. इसकी नई तारीख बाद में घोषित की जाएगी जबकि भर्ती के दूसरे शेडयूल में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है.उम्मीदवारों के लिए सबसे जरूरी बात यही है कि वे 24 और 25 अगस्त की पुरानी तारीख को लेकर परीक्षा केंद्र न जाएं और नई तारीख के लिए दिल्ली पुलिस के अगले आधिकारिक अपडेट का इंतजार करें.

About the Author

Dhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर

वर्तमान में न्यूज़18 हिंदी (Network18 Digital)में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पिछले 16 वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इस दौरान प्रिंट, डिजिटल और टेलीविजन मीडिया में काम कर…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *