Ghaziabad Waterlogging Video: गाजियाबाद के लोनी में भारी बारिश के बाद सड़कें पूरी तरह समंदर बन गई हैं. इसी बीच खन्ना नगर इलाके का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें घुटनों तक भरे पानी के बीच सवारियों से भरा एक ऑटो अचानक पलट जाता है. गनीमत रही कि स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया.
LIVE Video: गाजियाबाद का लोनी या कोई नदी? पानी के बीच अचानक पलटा ऑटो, कैसे बची लोगों की जान
