दिल्ली में बना नया रेलवे स्टेशन, मिलेंगी इस रूट की ट्रेन, द्वारका सेक्टर 21 के है करीब

होमफोटोDelhi

दिल्ली में बना नया स्टेशन, मिलेंगी इस रूट की ट्रेन, द्वारका सेक्टर 21 है पास

Last Updated:

दिल्ली में अब 4 नहीं बल्कि 5 बड़े रेलवे स्टेशन होंगे. क्योंकि दिल्ली वालों को पांचवा रेलवे स्टेशन मिलने जा रहा है. जोकि द्वारका में बनकर तैयार है. यह बिजवासन रेलवे स्टेशन है. जिसका 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है. इसे वर्ल्ड क्लास बनाया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक इसे एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है.

बिजवासन रेलवे स्टेशन की खासियत यह है कि इसे 728.92 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया जा रहा है. यहां से जो प्रमुख ट्रेनें चलेंगी वो आश्रम एक्सप्रेस, जयपुर सुपरफास्ट, आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस, कर्नाटक एक्सप्रेस सहित राजस्थान और गुजरात जाने वाली ट्रेन चलाई जाएगी. लंबी दूरी की ट्रेनों के लिए इस रेलवे स्टेशन का इस्तेमाल किया जाएगा.

आपको बता दें की नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास
काम शुरू हो गया है. अभी पहाड़गंज की तरफ स्टेशन के बाहरी क्षेत्र में काम काफी तेजी से चल रहा है. जल्द ही इस तरफ के प्रमुख भवन और प्लेटफार्म पर भी काम शुरू हो जाएगा. इस काम को आगे बढ़ाने के लिए यहां से चलने वाली कई ट्रेनों को इस स्टेशन पर स्थानांतरित किया जाएगा. इसे ही ध्यान में रखकर बिजवासन रेलवे स्टेशन को इसी साल अक्टूबर में शुरू करने का टारगेट रखा गया है, ताकि नई दिल्ली से ट्रेनों को यहां पर स्थानांतरित किया जा सके.

जानकारी के मुताबिक, बिजवासन रेलवे स्टेशन पर फिलहाल 7 प्लेटफार्म होंगे. बिजवासन रेलवे स्टेशन द्वारका एक्सप्रेसवे और अर्बन एक्सटेंशन रोड से एकदम जुड़ा हुआ है. टर्मिनल के दूसरी तरफ एयरपोर्ट है और द्वारका सेक्टर 21 मेट्रो स्टेशन के यह बेहद करीब है. इस वजह से इसे अच्छी कनेक्टिविटी का रेलवे स्टेशन भी माना जा रहा है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इस टर्मिनल पर सात प्लेटफार्म होंगे. यहां से 50 से ज्यादा ट्रेनों का संचालन किया जाएगा. यात्रियों को एयरपोर्ट की तरफ जाने में भी काफी सुविधा मिलेगी. स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन की भी पूरी व्यवस्था की जा रही है. पश्चिम दिशा की ज्यादातर ट्रेनों को इसी टर्मिनल से चलाने की योजना बनाई गई है. साथ ही कई ऐसी ट्रेन हैं, जो नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से यहां पर स्थानांतरित की जाएगी अक्टूबर में इसे पूरी तरह से जनता को सौंपने का फैसला लिया गया है.

फिलहाल बिजवासन रेलवे स्टेशन का काम तेजी से चल रहा है. पटरिया बिछाई चुकी हैं. फुटओवर ब्रिज भी बन चुका है. सारी तैयारियां अंतिम चरण में है क्योंकि अक्टूबर में अब सिर्फ तीन महीने बचे हैं. अगर यह स्टेशन समय रहते अक्टूबर में शुरू हो जाएगा तो यकीनन दिल्ली वालों को उनका पांचवा बड़ा रेलवे स्टेशन मिल जाएगा जिससे लोगों को काफी सुविधा होगी. बेहतर कनेक्टिविटी है. इस स्टेशन तक पहुंचने में भी लोगों को काफी आसानी होगी.

सबसे खास बात यह है कि बिजवासन रेलवे स्टेशन से जयपुर, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और गुजरात तक की ट्रेनें चलेगी. खास तौर पर सुपरफास्ट ट्रेनें इसलिए यहां पर हर तरह से यात्रियों की सुविधा के लिए इस रेलवे स्टेशन को तैयार किया जा रहा है. यह एक वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन होगा जिसे एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक इसका उद्घाटन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्टूबर के महीने में कर सकते हैं.

बिजवासन रेलवे स्टेशन पर दिन-रात काम पूरा किया जा रहा है. ताकि हर हाल में इसी साल अक्टूबर में इसे शुरू किया जा सके. फिलहाल जानकारी के मुताबिक 90 फीसदी काम यहां पर हो गया है और अब सिर्फ फिनिशिंग दी जा रही है. अगर अक्टूबर तक काम पूरा नहीं हो पाया तो इसी साल दिसंबर तक इसे शुरू किया जा सकता है, लेकिन रेलवे ने पूरा प्लान बनाया है कि अक्टूबर से लेकर दिसंबर के बीच इसे हर हाल में शुरू किया जा सके ताकि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ट्रेनों को यहां पर ट्रांसफर किया जा सके.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *