रोजाना 50-100 रुपए की बचत से भी तैयार हो सकता है बड़ा फंड, एक्सपर्ट ने समझाया कंपाउंडिंग का फायदा

Last Updated:

रोजाना सिर्फ 50-100 रुपये की बचत से भी बड़ा फंड बन सकता है. इकोनॉमिस्ट आकाश जिंदल के मुताबिक कम उम्र में बचत शुरू करने पर कंपाउंडिंग का सबसे ज्यादा फायदा मिलता है. RD या म्यूचुअल फंड में नियमित निवेश से भविष्य के बड़े खर्चे आसानी से पूरे हो सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

नई दिल्लीः अगर आप भी सोचते हैं कि छोटी-छोटी बचत से भला कितना बड़ा फंड तैयार हो सकता है, तो यह खबर आपके काम की है. इकोनॉमिस्ट एक्सपर्ट आकाश जिंदल के मुताबिक, बचत की शुरुआत जितनी कम उम्र में की जाए, भविष्य में उसका फायदा उतना ही ज्यादा मिल सकता है. रोजाना सिर्फ 50 से 100 रुपये की बचत भी लंबे समय में बड़ा फंड तैयार करने में मदद कर सकती है.

ब्याज पर भी मिलता है ब्याज
आकाश जिंदल ने कंपाउंडिंग यानी चक्रवृद्धि ब्याज को समझाते हुए बताया कि इसमें सिर्फ मूल रकम पर ही ब्याज नहीं मिलता, बल्कि पहले से मिले ब्याज पर भी आगे ब्याज जुड़ता रहता है. यानी समय के साथ पैसा तेजी से बढ़ने लगता है. यही वजह है कि छोटी रकम को लंबे समय तक निवेश करने पर उसका असर काफी बड़ा हो सकता है.

उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति रोजाना 50 या 100 रुपये बचाने की आदत डाल ले और उसे सही जगह निवेश करे, तो आने वाले समय में यह रकम बच्चों की पढ़ाई, शादी, घर बनाने या किसी मेडिकल जरूरत जैसे बड़े खर्चों में काम आ सकती है.

आरडी और म्यूचुअल फंड जैसे विकल्पों से बढ़ सकता है पैसा
एक्सपर्ट के अनुसार, छोटी बचत को रिकरिंग डिपॉजिट यानी आरडी जैसे विकल्पों में लगाया जा सकता है, जहां नियमित जमा राशि पर ब्याज मिलता है. कंपाउंडिंग की वजह से समय के साथ मूल रकम और ब्याज दोनों बढ़ते रहते हैं.इसके अलावा, जो लोग बाजार से जुड़े निवेश को समझते हैं, वे म्यूचुअल फंड के जरिए भी लंबे समय के लिए निवेश पर विचार कर सकते हैं. हालांकि, बाजार आधारित निवेश में जोखिम होता है, इसलिए निवेश से पहले अपनी जरूरत, जोखिम उठाने की क्षमता और वित्तीय सलाह को ध्यान में रखना जरूरी है.

बचत की आदत बन सकती है आर्थिक मजबूती का आधार
आकाश जिंदल का कहना है कि आर्थिक मजबूती के लिए सबसे जरूरी चीज बड़ी कमाई नहीं, बल्कि नियमित बचत और अनुशासन है. अगर कोई व्यक्ति छोटी रकम से शुरुआत करता है और उसे लंबे समय तक जारी रखता है, तो कंपाउंडिंग का फायदा भविष्य में उसकी आर्थिक स्थिति को काफी मजबूत बना सकता है.

About the Author

Prashun Singh

प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.

इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *