ISRO के सैटेलाइट ने दिखाई ऐसी तस्वीरें, दिल में पड़ जाएगी ठंडक, सबसे बड़ी टेंशन हो जाएगी दूर

Last Updated:

ISRO के सैटेलाइट INSAT 3DS की तस्वीरों ने बड़ी राहत दी है. इन तस्‍वीरों में उत्तर और मध्य भारत में मॉनसून की जोरदार वापसी दिखाई दे रही है. इससे जुलाई में अच्‍छी बार‍िश के आसार हैं. साथ ही 125 साल में 5वें सबसे सूखे जून की भरपाई होने के भी संकेत हैं.

इसरों के सैटेलाइट ने मॉनसून के उत्‍तर भारत में आने की तस्‍वीरें द‍िखाई हैं.

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन ने बेहद अच्छी खबर दी है. इसरो के सैटेलाइट ने मॉनसून की काफी सुखद तस्वीरें दिखाई हैं. इन्हें देखकर पिछले कुछ दिनों से चली आ रही सबसे बड़ी टेंशन दूर हो जाएगी. सैटेलाइट की तस्वीरों ने मॉनसून की जबर्दस्त वापसी दिखाई है, ऐसे में 125 साल में 5वें सबसे ज्यादा सूखे रहे जून की भरपाई होने की संभावना है.

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने बुधवार को सैटेलाइट से ली गई तस्वीरें जारी की हैं. इनमें साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि अब उत्तर भारत में मानसून के घने बादल बहुत तेजी से फैल रहे हैं. देखा जा रहा है कि जुलाई की शुरुआत में अब मानसून जोर पकड़ रहा है और आने वाले दिनों में अच्छी बारिश की ओर से इशारा कर रहा है.

ISRO की INSAT-3DS सैटेलाइट की इंफ्रारेड तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि मध्य भारत से लेकर उत्तर भारत के मैदानी इलाकों (इंडो-गंगेटिक प्लेन) तक घने बादल छाए हुए हैं. बंगाल की खाड़ी से मौसम के बड़े बदलाव आ रहे हैं जिससे मानसून एकाएक सक्रिय हो गया है.

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दोनों जगह से नमी भरी हवाएं उत्तर भारत की ओर आ बढ़ रही हैं और यहां बादलों से बूंदों के रूप में बरस रही हैं.

इसके अलावा देखा भी जा रहा है कि इन बादलों की वजह से उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में अच्छी बारिश हो रही है. 2 जुलाई को दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में भी बारिश की शुरुआत हो चुकी है. आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *