Last Updated:
दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 में धर्मशिला अस्पताल के पास एक लकड़ी के गोदाम में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है. फिलहाल, आग बुझाने के काम में दमकल की 14 गाडि़यां जुटी हुई हैं. आग की लपटें तेज होने के कारण आसपास के इलाके को खाली कराया गया है. दमकल कर्मी आग को काबू करने और इसे आसपास के क्षेत्रों में फैलने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं.
धर्मशिला अस्पताल के करीब स्थिति एक लकड़ी के गोदाम में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है.
Delhi Fire: दिल्ली के अगल अगल इलाकों में लगी भीषण आग से इलाके में कोहराम मच गया. पहला मामला मयूर विहार फेज थ्री इलाके का है. जहां धर्मशिला हॉस्पिटल के करीब स्थिति एक लकड़ी का गोदाम भीषण आग की चपेट में आ गया. वहीं, दूसरा मामला दिल्ली के ही स्वरूप नगर इलाके का है. यहां एक एक कारखाने में लगी आग की वजह से ऐसी दहशत फैली कि जान बचाने के लिए कुछ लोग बगल वाली बिल्डिंग से कूछ गए. बिल्डिंग से कूदने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. इन सभी को इलाज के लिए समीप के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 3:30 बजे फायर कंट्रोल रूम को जानकारी मिली कि धर्मशिला हॉस्पिटल के करीब स्थिति एक लकड़ी के गोदाम में भीषण आग लग गई है. जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल के कुल 30 फायर टेंडर को मौके के लिए रवाना कर दिया गया. दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने और उसे आसपास के इलाके में फैलने से रोकने की जद्दोजहद में जुटे हुए हैं. बताया जा रहा है कि करीब 3000 गज में बने इस गोदाम में लकड़ी के अलावा पीवीसी और ज्वलनशील सामग्री रखा हुआ था. जिसकी वजह से आग ने विकराल रूप ले लिया. फिलहाल इस अग्निकांड की वजह से किसी जनहानि की सूचना नहीं है.
सूत्रों के अनुसार, करीब तीन घंटे की जद्दोजहद के बावजूद अभी तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सकता है. आस पास की इमारतों में आग फैलने के डर से दिल्ली पुलिस ने इमारतों को खाली करना शुरू कर दिया है. पुलिस माइक के जरिए मकान से गैस सिलेंडर निकलवाते हुए और आवाज लगाकर घर से बाहर निकलने के लिए कह रहे हैं. फिलहाल आग लगने का कारण साफ नहीं हो पाया है. वहीं, फायर अधिकारियों के साथ मिलकर स्थानीय लोगों ने भी जितना संभव हो सका, उतना सामान बचाने की कोशिश की है. बताया जा रहा है कि इस गोदाम के अंदर लाखों रुपये का सामान रखा हुआ था, जिसमें बड़ी मात्रा में प्लाई और अन्य लकड़ी का सामान शामिल था.
आग लगी तो बिल्डिंग से कूदे लोग
वहीं दूसरा मामला उत्तर पश्चिम दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके का है. सुबह करीब 11 बजे दमकल विभाग को इलाके की एक फैक्ट्री में आग लगने की जानकारी मिली थी. जानकारी मिलते ही दमकल विभाग के 15 फायर टेंडर्स को मौके की तरफ रवाना कर दिया गया. बताया जा रहा है कि आग से इलाके में ऐसी दहशफ फैली कि कारखाने से सटी इमारतों से लोगों ने कूदना शुरू कर दिया. इमारतों से कूदने वालों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं और इनमें करीब छह लोग जख्मी हो गए है. इन्हें समीप के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस फैक्ट्री में आग लगी है, उसमें जूडो ड्रेस और बॉक्सिंग ग्लब्स बनाने का काम होता था. फिलाहल आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है.
About the Author
Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international…
और पढ़ें
