Last Updated:
Business Success Story: बड़ा कारोबार शुरू करने के लिए सिर्फ पूंजी की जरूरत नहीं होती, बल्कि मेहनत, सीखने की इच्छा और आगे बढ़ने के जुनून की भी जरूरत होती है. कुछ ऐसी ही कहानी है नोएडा के एक कारोबारी की, जो हर दिन 50-50 रुपये बचाकर इक्ट्ठे किए, इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक्स का काम सीखा, कूलर असेंबल और रिपेयर किए और धीरे-धीरे अपना कारोबार खड़ा किया.
नोएडा: कहते हैं कि बड़ा कारोबार शुरू करने के लिए हमेशा बड़ी पूंजी की जरूरत नहीं होती, जरूरत होती है मेहनत, सीखने की इच्छा और आगे बढ़ने के जुनून की. एक व्यापारी की ऐसी कहानी जो हर दिन 50-50 रुपये बचाकर इक्ट्ठे किए, इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक्स का काम सीखा, कूलर असेंबल और रिपेयर किए और धीरे-धीरे अपना कारोबार खड़ा किया. आज यही सफर एक बड़ी कंपनी तक पहुंच चुका है. आज कंपनी करीब 300 करोड़ रुपये का टर्नओवर कर रही है. आइए जानते हैं इस पूरे सफर की कहानी.
किराना स्टोर पर शुरुआत में की थी नौकरी
तनुज गुप्ता ने लोकल18 से बातचीत में बताया कि उनके पिता राजीव गुप्ता ने पांचवीं कक्षा से ही पढ़ाई के साथ दुकान पर बैठना शुरू कर दिया था. वह परचून की छोटी सी परचून की दुकान पर काम करते थे और कमाई में से 50-50 रुपये जमा करते थे. समय के साथ वह शहर आ गए. यहां उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स के काम को करीब से सीखा. खुद कूलर असेंबल किए, सर्विस की और इसी काम के दौरान कारोबार की बारीकियां समझीं. जैसे-जैसे पैसे जमा होते गए, वैसे-वैसे काम को भी आगे बढ़ाते गए. छोटी दुकान और छोटी बचत से शुरू हुआ यह सफर धीरे-धीरे एक बड़े कारोबार की नींव बन गया और आज थर्मोकूल होम अप्लायंसेज लिमिटेड कंपनी ने 300 करोड़ के टर्नओवर को पार किया है.
पहले की थी 25 हजार रुपए से शुरू
तनुज बताते हैं कि शुरुआत इलेक्ट्रिकल से हुई और इसके बाद मेटल कूलर बनाए गए. जब बाजार का ट्रेंड बदला तो कंपनी ने प्लास्टिक कूलर की तरफ कदम बढ़ाया. धीरे-धीरे प्रोडक्ट की रेंज बढ़ती गई और आज कंपनी के पास 150 से 200 से ज्यादा SKUs की रेंज है. कंपनी की यात्रा 25 साल पहले हुई थी और उस समय सिर्फ 25 हजार रुपए जमापूंजी से कंपनी की शुरुआत राजीव गुप्ता ने की थी. कोविड के बाद परिवार की नई पीढ़ी भी कारोबार में शामिल हुई. अब कंपनी इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल्स के क्षेत्र में काम कर रही है और पैन इंडिया सप्लाई पर फोकस कर रही है.
मार्केटिंग एक्सपर्ट के बड़े दावे
मार्केटिंग एक्सपर्ट तुषार गुप्ता ने बताया कि उनकी कंपनी थर्मोकूल होम अप्लायंसेज लिमिटेड इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल्स के क्षेत्र में काम करती है. कंपनी का लक्ष्य कंज्यूमर ड्यूरेबल्स के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बनाना है. उनका कहना है कि पिछले कुछ सालों में कूलर इंडस्ट्री में भी काफी बदलाव आया है. एसी हर परिवार की पहुंच में नहीं है, ऐसे में बड़ी आबादी के लिए कूलर आज भी जरूरत का प्रोडक्ट है. कंपनी चाहती है कि पहले नॉर्थ इंडिया में अपनी पहुंच मजबूत की जाए और इसके बाद धीरे-धीरे पूरे देश में विस्तार किया जाए.
इन शहरों में सहित ऑफलाइन बढ़ी डिमांड
तुषार गुप्ता का कहना है कि ग्राहक अब सिर्फ सस्ता प्रोडक्ट नहीं चाहता, बल्कि अपनी जरूरत के हिसाब से बेहतर और अपग्रेडेड प्रोडक्ट लेना चाहता है. यही वजह है कि कंपनी लगातार अपनी प्रोडक्ट रेंज बढ़ाने पर काम कर रही है. कोविड के बाद ऑनलाइन खरीदारी ने भी बाजार को काफी बदला है. तुषार गुप्ता के मुताबिक, अब ग्राहक पहले ऑनलाइन किसी प्रोडक्ट की जानकारी देखता है और उसके बाद दुकान पर जाकर उसे देखने और समझने के बाद खरीदारी करना पसंद करता है. टियर-2 और टियर-3 शहरों में भी ऑनलाइन खरीदारी का चलन बढ़ा है. ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ने ग्राहकों तक जानकारी पहुंचाने का अंतर कम किया है. हालांकि इलेक्ट्रॉनिक्स में ग्राहक अक्सर प्रोडक्ट को सामने से देखकर उसकी डिजाइन, रंग और क्वालिटी को समझना चाहता है.
About the Author
आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से साल 2024 में…
और पढ़ें
