Last Updated:
फिल्म धुरंधर के आलम भाई के किरदार से मशहूर हुए दूध सोडा का क्रेज अब दिल्ली तक पहुंच गया है. दिल्ली के रोहिणी में मात्र पचास रुपये में कई फ्लेवर वाले इस दूध सोडा की तीन ब्रांच खुल चुकी हैं और लोगों में
नई दिल्ली: फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह यानी हमजा की कहानी तो आपने खूब देखी होगी, लेकिन क्या आपको वह आलम भाई याद हैं, जिनकी दूध सोडा की दुकान पर हमजा पहली बार पहुंचते हैं और यहीं से लियारी की गलियों को समझने का सफर शुरू होता है. फिल्म में गौरव गेरा का यह छोटा सा किरदार इतना मशहूर हुआ कि अब इसका जादू दिल्ली तक पहुंच गया है.
दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-9 में भी दूध सोडा के नाम से दुकान शुरू हुई और देखते ही देखते यहां लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है. आलम यह है कि अब दिल्ली में इसकी तीन ब्रांच खुल चुकी हैं और फ्लेवर की इतनी लंबी लिस्ट है कि आप गिनते-गिनते थक जाएंगे, तो चलिए, आपको दिखाते हैं फिल्मी पर्दे से निकलकर दिल्ली के लोगों की जुबान पर चढ़े इस अनोखे दूध सोडा के स्वाद के बारे में.
गुलाब से लेकर मैंगो और बटरस्कॉच तक शामिल
रोहिणी सेक्टर-9 में बत्रा लेमन नाम से इस ब्रांड की पहले शुरुआत हुई थी, लेकिन इसे अब दूध सोडा के नाम से लोग ज्यादा मशहूर कर चुके हैं. दूध सोडा के नाम से यह दुकान अब चलती है. यहां पर काम करने वाले शुभम ने बताया कि इसके मालिक प्रिंस बत्रा हैं. धुरंधर फिल्म में सिर्फ एक फ्लेवर दिखाया गया था, वह था गुलाब का फ्लेवर, लेकिन यहां पर उनके पास आम फ्लेवर, कॉफी फ्लेवर, बटरस्कॉच फ्लेवर से लेकर पिस्ता मैंगो फ्लेवर तक मौजूद है. जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है.
उन्होंने बताया कि इसे तुरंत बनाकर नहीं दिया जाता है. बल्कि फैक्ट्री में पहले इसे बनाकर प्लास्टिक की बोतलों में भर लिया जाता है. फिर बोतल के साथ ही लोगों को दिया जाता है, जिसे युवा खास तौर पर बहुत पसंद कर रहे हैं. महिलाओं को भी यह फ्लेवर काफी पसंद आ रहा है. गर्मियों में यह खूब बिकता है. सर्दियों में इसकी बिक्री थोड़ी कम हो जाती है.
सिर्फ 50 रुपए में पिला रहे दूध सोडा
यहां पर काम करने वाले शुभम ने बताया कि यह ब्रांड सोनीपत हरियाणा का है, लेकिन दिल्ली में भी इसकी तीन ब्रांच यहां पर खुल चुकी है. क्योंकि लोगों का प्यार और लोगों की पसंद काफी बढ़ चुकी है. डिमांड काफी आ रही है. उन्होंने बताया कि दूध सोडा किसी भी फ्लेवर का अगर कोई लेता है तो उसकी कीमत 50 रुपए ही रखी गई है. 50 रुपए के ऊपर किसी भी फ्लेवर की कीमत नहीं रखी गई है. सस्ता और स्वाद में लाजवाब होने की वजह से लोग इसे काफी पसंद करते हैं.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से Hindi.News18.com<…
