20 KM माइलेज, 6 एयरबैग और ADAS; इस कोरियन SUV को दनादन खरीद रही जनता! कीमत मात्र ₹10.99 लाख से शुरू

होमफोटोऑटोकार

इस कोरियन SUV को दनादन खरीद रही जनता! कीमत मात्र ₹10.99 लाख से शुरू

Last Updated:

Kia Model Wise Sales August 2026: किआ इंडिया ने अगस्त में बिक्री के मामले में शानदार प्रदर्शन किया है. कंपनी ने कुल 29,042 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल के मुकाबले 48% ज्यादा है. सबसे ज्यादा चौंकाने वाला प्रदर्शन Seltos का रहा, जिसकी बिक्री में 150% का उछाल आया. वहीं Syros ने भी 466% की जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की. जानिए किस मॉडल की कितनी यूनिट बिकीं और किसने किया सबसे ज्यादा कमाल.

Kia Model Wise Sales August 2026: पिछले महीने किआ इंडिया ने घरेलू बाजार में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 29,042 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है. पिछले वर्ष इसी अवधि यानी अगस्त 2025 में कंपनी ने 19,608 यूनिट्स बेची थीं. इस प्रकार कंपनी ने सालाना आधार पर 48% की मजबूत वृद्धि हासिल की है. किआ की इस ठोस वृद्धि में सेल्टोस और सोनेट की लगातार बढ़ती मांग ने सबसे बड़ी भूमिका निभाई है. आइए, कंपनी की मॉडल-वाइज सेल्स रिपोर्ट पर एक नज़र डालते हैं.

1. Kia Seltos: ये अगस्त 2026 में कंपनी की सबसे अधिक बिकने वाली गाड़ी बनकर उभरी है. इस महीने सेल्टोस की 11,716 यूनिट्स बिकीं, जबकि अगस्त 2025 में यह आंकड़ा 4,687 यूनिट्स का था. सालाना आधार पर इसमें 150% का भारी उछाल देखा गया है. मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में अपने डिजाइन, फीचर्स और परफॉर्मेंस के दम पर ये ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है.

इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹10.99 लाख से शुरू होकर ₹21.82 लाख तक जाती है. इसका डिजाइन बोल्ड और मस्कुलर है, जिसमें बड़ी ग्रिल, LED हेडलाइट्स और कनेक्टेड टेललाइट्स हैं. इंटीरियर प्रीमियम है, जिसमें डुअल 10.25/12.3 इंच स्क्रीन, सॉफ्ट-टच डैश और स्पेसियस केबिन मिलते हैं. फीचर्स में पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जर और बोस साउंड शामिल हैं. सेफ्टी में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड, 5-स्टार BNCAP रेटिंग, ADAS और ESC हैं. इंजन विकल्प 1.5L पेट्रोल (115 hp), टर्बो (160 hp) और डीजल (116 hp) हैं, जबकि माइलेज 15-20.7 kmpl (ARAI) तक है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

2. Kia Sonet: कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में किआ सोनेट का मजबूत प्रदर्शन लगातार जारी है. अगस्त 2026 में सोनेट की कुल 9,048 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जो अगस्त 2025 में दर्ज 7,741 यूनिट्स के मुकाबले 17% की सालाना वृद्धि दर्शाती है. यंग कस्टमर के बीच अपने मॉडर्न फीचर्स, टर्बो पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन के कारण इसकी मांग बाजार में स्टेबल बनी हुई है.

Kia Carens: इसकी बिक्री में इस महीने मामूली गिरावट देखने को मिली है. अगस्त 2026 में कैरेंस की 6,093 यूनिट्स बिकी हैं, जबकि पिछले वर्ष अगस्त 2025 में 6,822 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई थी. सालाना आधार पर इसमें 11% की गिरावट आई है. इसके बावजूद, एक व्यावहारिक और आरामदायक 6/7-सीटर फैमिली MPV के रूप में ये अपनी मजबूत पहचान बनाए हुए है.

Kia Syros: इसने अगस्त 2026 में जबरदस्त उछाल दर्ज करते हुए सभी को चौंकाया है. इस महीने साइरोस की 1,742 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि अगस्त 2025 में ये केवल 308 यूनिट्स थी. सालाना आधार पर मॉडल ने 466% की प्रभावशाली वृद्धि हासिल की है. नए खरीदारों के बीच इसकी मॉडर्न स्टाइलिंग और प्रीमियम फीचर्स को शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है.

Kia Sorento: इसने भारतीय बाजार में अपनी नई शुरुआत की है और बिक्री तालिका में अपना नाम दर्ज कराया है. अगस्त 2026 में इस नए मॉडल की कुल 365 यूनिट्स बिकी हैं. प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में नए विकल्प के रूप में पेश की गई सोरेंटो के लिए ये एक पॉज़िटिव शुरुआत मानी जा रही है, जिससे आने वाले महीनों में और बेहतर आंकड़ों की उम्मीद है.

Kia Carnival: प्रीमियम लग्जरी एमपीवी किआ कार्निवल ने भी इस महीने अपनी बिक्री में सुधार दर्ज किया है. अगस्त 2026 में कार्निवल की 78 यूनिट्स बिकी हैं, जबकि अगस्त 2025 में ये संख्या 50 यूनिट्स रही थी. सालाना आधार पर इसमें 56% की ठोस वृद्धि देखने को मिली है. ये प्रीमियम और वीआईपी ग्राहकों के बीच अपने बेहतरीन स्पेस और लग्जरी कम्फर्ट के लिए जानी जाती है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *