Overtaking Tips : ओवरटेक करते समय ये गलती तो बिलकुल न करें, वीडियो में देख लें लापरवाही का नतीजा

होमताजा खबरऑटोकार

ओवरटेक करते समय ये गलती तो बिलकुल न करें, वीडियो में देख लें लापरवाही का नतीजा

Last Updated:

Overtaking Tips : चाहे आप शहर में वाहन चला रहे हों या फिर हाईवे अथवा एक्सप्रेसवे पर चल रहे हैं. किसी भी वाहन को ओवरटेक करते समय आपको कई बातों का ध्यान रखना चाहिए. सोशल मीडिया पर चल रहे एक वीडियो में साफ दिख रहा है कि कार चालक ने जरा सी गलती की और हादसा हो गया.

ओवरटेक करते समय कई बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है.

नई दिल्ली. शहर में गाड़ी चलानी हो या फिर हाईवे अथवा एक्सप्रेसवे पर. आपको ओवरटेक करने की जरूरत तो हमेशा ही लगती है. ज्यादातर हादसे ओवरटेक करते समय ही होते हैं. लिहाजा आपको इस बात का सही से ध्यान रखना होगा कि ओवरटेक करते समय लापरवाही बिलकुल न करें. सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक कार वाले ने सामने चल रहे ई-रिक्शा को ओवरटेक किया और लापरवाही की वजह से बड़ा हादसा हो गया. गनीमत रही कि कार में बैठे किसी व्यक्ति को जानलेवा चोट नहीं आई.

दरअसल, ओवरटेक करना पल भर का फैसला होता है. इतने कम समय में अगर आपने सही फैसला नहीं किया तो हादसा होने का जोखिम बढ़ सकता है. कई बार सामने वाले की गलती से भी ओवरटेक करते समय हादसा हो जाता है. लिहाजा आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि जब पल आप ओवरटेक करने जा रहे हैं, सामने से पूरा रास्ता खाली होना चाहिए और सामने चल रहे वाहन चालक को भी यह सूचित करना जरूरी होता है कि आप ओवरटेक करने जा रहे हैं, ताकि वह भी सावधान हो जाए.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *