IIT Delhi का लेक्चर हॉल किसी अजूबे से नहीं है कम, 17 बड़े हॉल और 9 क्लासरूम देखकर रह जाएंगे हैरान

होमताजा खबरDelhi

IIT Delhi का लेक्चर हॉल किसी अजूबे से नहीं है कम, जानें इसकी खासियत

Last Updated:

IIT Delhi Lecture Hall: आईआईटी दिल्ली का लेक्चर हॉल परिसर 12 एकड़ में फैला है. इसका निर्माण पर्यावरण को ध्यान में रखकर 2014 में हुआ था, जहां 17 लेक्चर हॉल और 9 आधुनिक क्लासरूम हैं. यहां की खूबसूरती देखकर आप दंग रह जाएंगे.

ख़बरें फटाफट

नई दिल्ली: आईआईटी दिल्ली का कैंपस बेहद रोचक है. यहां पर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स से लेकर कई बड़े रेस्टोरेंट हैं और यहां की हर एक इमारत अपने में ही अलग इतिहास समेटे हुए है. इसी में ही एक इमारत है. जो कि लेक्चर हॉल के नाम से काफी मशहूर है. लेक्चर हॉल आईआईटी दिल्ली में प्रवेश करने के बाद बाएं हाथ पर पड़ता है. यह हॉल काफी बड़ा है. यहां पर स्टूडेंट्स के लिए लेक्चर भी होते हैं. उनके मनोरंजन के लिए यहां पर होने वाली प्रदर्शनी और कई बड़े इवेंट भी होते हैं.

आखिर लेक्चर हॉल का इतिहास क्या है. यही जानने के लिए लोकल 18 ने जबलेक्चर हॉल का निरीक्षण करने पहुंची. यहां पर काफी कुछ खास मिला. सबसे पहले तो यहां पर मिला उन स्टूडेंट्स का इतिहास मिला. जो दिल्ली आईआईटी से पढ़कर निकल चुके हैं और उन्होंने अपनी जिंदगी में क्या कुछ खास किया है. उनकी पूरी जानकारी यहां मिलती है. आइये जानते हैं इसके बारे में.

जानें क्या है यहां का इतिहास

दिल्ली के हौज खास स्थित आईआईटी दिल्ली का लेक्चर हॉल संस्थान की सबसे महत्वपूर्ण शैक्षणिक इमारतों में से एक है. इसे आईआईटी दिल्ली का अकादमिक केंद्र भी कहा जाता है. क्योंकि यहां बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की कक्षाएं, व्याख्यान, सम्मेलन और दूसरे शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं. इसकी खास बात यह है कि यह सिर्फ एक लेक्चर हॉल नहीं, बल्कि कई बड़े व्याख्यान कक्षों और आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक विशाल परिसर है.

1959 27 जनवरी को प्रिंस फिलिप ने हौज खास में कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की आधारशिला रखी थी. 1961 में संस्थान में पहली बार दाखिले हुए और 17 अगस्त को कॉलेज का औपचारिक उद्घाटन हुआ. 1963 में इसे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान का नाम दिया गया.

2014 में बना लेक्चर हॉल

आईआईटी दिल्ली में बना लेक्चर हॉल कॉम्प्लेक्स का निर्माण 2014 में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में दर्ज हुआ. 2015-16 में इस आधुनिक लेक्चर हॉल-कम-लैब कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन तत्कालीन केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने किया. आईआईटी दिल्ली के आधिकारिक वर्चुअल कैंपस टूर के मुताबिक लेक्चर हॉल इमारत लगभग 12 एकड़ क्षेत्रफल में फैला हुआ है.

इसकी एक खास विशेषता इसका पर्यावरण अनुकूल निर्माण है. भवन तैयार करते समय परिसर के मौजूदा पेड़ों को बचाने और कुछ पेड़ों को दूसरी जगह स्थानांतरित करने की रणनीति अपनाई गई थी. इसका उद्देश्य प्राकृतिक पर्यावरण पर इमारत के प्रभाव को कम करना था. इसमें अलग-अलग आकार के कुल 17 लेक्चर हॉल और 9 कक्षाओं का उल्लेख मिलता है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से  Hindi.News18.com<…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *