रिमोट का एक इशारा और… 50 किलो के बम को चुटकियों में उठाकर दौड़ पड़ेगा दिल्ली पुलिस का ये रोबोट

होमताजा खबरDelhi

रिमोट का इशारा और… 50KG बम को चुटकियों में उठाकर दौड़ेगा दिल्ली पुलिस का रोबोट

Last Updated:

Delhi Police Robotic Vehicle: दिल्ली पुलिस अब संदिग्ध बम, गोला-बारूद और खतरनाक विस्फोटकों से निपटने के लिए हाई-टेक रोबोटिक वाहनों (ROV) का इस्तेमाल करने जा रही है. स्पेशल सेल द्वारा हेडक्वार्टर में इस तकनीक का सफल डेमो किया गया है. यह रोबोट 8 से 50 किलो वजन उठाकर सुरक्षित जगह ले जा सकता है, जिससे खतरनाक ऑपरेशनों के दौरान पुलिसकर्मियों की जान का जोखिम कम होगा और सुरक्षा तंत्र और अधिक मजबूत बनेगा.

दिल्‍ली पुलिस ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी तैयारी मजबूत कर ली है.

आज के समय में पुलिसिंग सिर्फ डंडे और कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है बल्कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए तकनीक का लोहा माना जा रहा है. इसी दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए दिल्ली पुलिस ने अपनी सुरक्षा और ऑपरेशनल दक्षता को अगले स्तर पर ले जाने की तैयारी कर ली है. राजधानी में यदि अब कभी कोई संदिग्ध बम, गोला-बारूद या खतरनाक विस्फोटक मिलने की आपातकालीन स्थिति आती है तो उससे निपटने के लिए पुलिसकर्मी सीधे जोखिम में नहीं आएंगे. इसके बजाय, अब मैदान में दिल्ली पुलिस का नया साथी यानी एक आधुनिक रोबोटिक वाहन उतरेगा, जो जान जोखिम में डाले बिना हर खतरे से चुटकियों में निपट लेगा.

क्या है इस रोबोट की खूबी?
दिल्ली पुलिस के बेड़े में शामिल होने जा रहे इस हाई-टेक सिस्टम का हाल ही में दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर में एक औपचारिक डेमो किया गया. इस रिमोट से संचालित होने वाले रोबोटिक वाहन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह 8 किलोग्राम से लेकर 50 किलोग्राम तक के भारी-भरकम वजन को आसानी से उठा सकता है. शहर में जब कभी किसी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक के मिलने की खबर मिलती है तो यह रोबोट बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के सीधे उस वस्तु के पास पहुंचता है. इसके बाद यह उस खतरनाक सामग्री को उठाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा देता है. इस पूरी प्रक्रिया में पुलिसकर्मियों को संभावित खतरे के दायरे से पूरी तरह दूर रखा जाता है.

डीसीपी की देखरेख में हुई जांच
दिल्ली पुलिस मुख्यालय में आयोजित इस महत्वपूर्ण डेमो के दौरान स्पेशल सेल के डीसीपी प्रवीण कुमार त्रिपाठी और उनकी टीम ने इस अत्याधुनिक रोबोट का बारीकी से निरीक्षण किया. टीम ने इस रिमोट ऑपरेटेड वाहन की कार्यप्रणाली, वजन उठाने की क्षमता और किसी भी इमरजेंसी सिचुएशन में इसके इस्तेमाल की बारीकियों को परखा. इस प्रदर्शन में कई बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों ने हिस्सा लिया और अपने रोबोटिक सिस्टम्स को पुलिस अधिकारियों के सामने पेश किया.

आज के डिजिटल और आधुनिक दौर में दिल्ली पुलिस लगातार ऐसे रोबोटिक्स और एडवांस गैजेट्स को अपने सुरक्षा तंत्र का हिस्सा बना रही है. इस तरह की आधुनिक तकनीक से न केवल पुलिसकर्मियों की सुरक्षा पुख्ता होती है, बल्कि संवेदनशील मामलों में त्वरित और सटीक एक्शन लेने की क्षमता भी कई गुना बढ़ जाती है.

About the Author

Sandeep GuptaChief Sub Editor

पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्‍मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *