अब हिंडन नदी में नहीं पहुंचेगा कचरा और गंदा पानी? गाजियाबाद नगर निगम ने तैयार किया नया प्लान

Last Updated:

Ghaziabad News : हिंडन नदी को साफ करने के लिए चार कंपनियों ने निगम में प्रस्तुतिकरण दिया. कंपनियों ने नगर आयुक्त और जलकल विभाग के अधिकारियों को नाले के पानी साफ करने की तकनीक के बारे में बताया.

हिंडन नदी होगी साफ.

गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की हिंडन नदी सिर्फ एक नदी नहीं बल्कि लोगों की आस्था भी इससे जुड़ी हुई है. अब नदी को दूषित होने से बचाने के लिए एक बार फिर कोशिश शुरू की जा रही है. इसके लिए तीन नालों के पानी को प्राकृतिक रूप से साफ किया जाएगा. पिछले दिनों कुछ कंपनियों ने नगर निगम में प्रस्तुतिकरण दिया. जल्दी ही टेंडर फाइनल होगा.

जलकल विभाग के महाप्रबंधक केपी आनंद ने बताया कि फिलहाल सिटी फॉरेस्ट, हिंडन विहार और कैला भट्टा के नाले पर काम कराया जाएगा. तीनों नालों का पानी हिंडन में जाता है. पूर्व में भी टेंडर छोड़ा था, लेकिन उस समय किसी कंपनी ने नालों पर काम करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई थी. अब दोबारा टेंडर करने पर कुछ कंपनियों ने आवेदन किया है. इन सभी ने प्रस्तुतिकरण दिया है.

उन्होंने कहा कि सबसे अच्छी तकनीक वाली कंपनी का चयन कर काम शुरू कराया जाएगा. हिंडन में गिरने वाले गंदे पानी की समस्या काफी हद तक कम होगी. नदी के जल की गुणवत्ता में सुधार होगा. टेंडर प्रक्रिया एक माह में पूरी कर ली जाएगी. पहले चरण में तीन नालों पर काम कराया जाएगा. प्रयोग के तौर पर यह काम कराया जाना है. प्रयोग सफल होने पर नदी में गिरने वाले अन्य नालों के पानी भी इसी तरह साफ कराया जाएगा. बता दें कि कई एसटीपी सही काम नहीं कर रहे. इस कारण पानी शोधित नहीं किया जा रहा और दूषित पानी नदी में जा रहा है.

बता दें, हिंडन नदी को साफ करने के लिए चार कंपनियों ने निगम में प्रस्तुतिकरण दिया. कंपनियों ने नगर आयुक्त और जलकल विभाग के अधिकारियों को नाले के पानी साफ करने की तकनीक के बारे में बताया. नालों के पानी को केमिकल के बजाय प्राकृतिक तकनीक (बायो-रेमेडिएशन) से साफ किया जाएगा. इसके बाद पानी नदी में छोड़ा जाएगा.

246 एमएलडी दूषित पानी नदी में मिल रहा

शहरी क्षेत्र में करीब नौ नाले हैं. इनके जरिए लगभग 246 एमएलडी दूषित पानी हिंडन में मिल रहा है. नदी में दूषित पानी को रोकने की कार्य योजना पूर्व में भी तैयार की गई थी. इस समय नदी में अर्थला, करहेड़ा, इंदिरापुरम, प्रताप विहार, हिंडन विहार, कैला भट्टा, नंदग्राम, राहुल विहार और सिटी फॉरेस्ट नालों का पानी डाला जा रहा है.

About the Author

काव्‍या मिश्राSenior Sub Editor

Kavya Mishra is a Senior Sub Editor at News18 Hindi with over seven years of experience in digital and print journalism. She is part of the regional editorial team, covering Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana …

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *