Last Updated:
IAS Medha Roopam News: आईएएस मेधा रूपम पर दर्जा प्राप्त मंत्री कैप्टन विकास गुप्ता ने गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने आरोप लगाए हैं कि मेधा रूपम को उन्होंने दो बार फोन किया और दोनों ही बार कॉल रिसीव नहीं हुई. इस मामले की शिकायत उन्होंने सीएम योगी से भी की है.
आईएएस मेधा रूपम पर मंत्री के गंभीर आरोप.
नोएडाः गौतमबुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम एक बार फिर सुर्खियों में हैं. मेधा रूपम पर दर्जा प्राप्त मंत्री कैप्टन विकास गुप्ता ने गंभीर आरोप लगाए हैं. एक मीडिया चैनल से बात करते हुए विकास गुप्ता ने आरोप लगाया कि मेधा रूपम ने उनका कई बार फोन नहीं उठाया. विकास गुप्ता मंत्री के अलावा यूपी कृषि अनुसंधान परिषद के भी प्रमुख हैं. बता दें कि मेधा रूपम इससे पहले एनएसए के तहत हुई एक गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट के फैसले को लेकर सुर्खियों में थीं.
कैप्टन विकास गुप्ता ने दो बार मेधा रूपम को किया कॉल
मीडिया चैनल से बात करते हुए कैप्टन विकास गुप्ता ने बताया, ‘मैं नोएडा में एक बड़े अफसर के घर पर बैठा था. उनकी पत्नी से जुड़ा बहुत गंभीर मामला था. मैंने उनके आवास से DM मेधा रूपम को कॉल किया. उनके पास मेरा नंबर, ऑफिस और लखनऊ कार्यालय तक के नंबर फीड हैं. मैंने डीएम को दो बार कॉल किया. फिर इंतजार भी किया कि शायद उनका कॉल आ जाए. लेकिन, उनका कॉल बैक नहीं आया.’ उन्होंने गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) डीएम मेधा रूपम की शिकायत सीएम योगी से की है. कैप्टन विकास गुप्ता ने कहा, ‘डीएम किसी का फोन नहीं उठाती हैं. ऐसे ही मामले में वो 3 साल पहले ट्रांसफर हुई थीं.’
मेधा रूपम ने अब तक नहीं दी कोई प्रतिक्रिया
कैप्टन विकास गुप्ता ने डीएम मेधा रूपम को व्यक्तिगत रूप से मिलने और पत्र भेजकर स्थिति को स्पष्ट करने के लिए भी कदम उठाया. परन्तु वांछित बदलाव नहीं आया. मंत्री ने इस पर मुख्यमंत्री के सामने मुद्दे को उठाया और यह मांग की कि सभी जिला मंडलों की डेमोक्रेटिक पब्लिक से जुड़ने की समय-सारणी को सुनिश्चित किया जाए तथा जवाबदेही के लिए एक स्पष्ट प्रोसीडिंग का कार्यान्वयन किया जाए. कैप्टन विकास गुप्ता के आरोपों के बावजूद मेधा रूपम ने अपनी तरफ से कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है
About the Author
Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…
और पढ़ें
