नई दिल्ली (Best Cities for UPSC Coaching). यूपीएससी की तैयारी का नाम सुनते ही दिमाग में दिल्ली के मुखर्जी नगर और ओल्ड राजेंद्र नगर की तंग गलियों की तस्वीर उभर आती है. दिल्ली जाए बिना सिविल सेवा परीक्षा पास करना असंभव सा माना जाता है. लेकिन समय बदलने के साथ देश के दूसरे शहरों ने भी अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है. आज यूपीएससी कोचिंग का लोड सिर्फ एक शहर पर नहीं है, बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों में कई शानदार एजुकेशन हब बन चुके हैं.
यूपीएससी कोचिंग के लिए मशहूर हैं ये 5 शहर
यूपीएससी कोचिंग के लिए शहर का चुनाव सिर्फ पढ़ाई तक सीमित नहीं होता. इसमें रहना-खाना, लाइब्रेरी का खर्च और सबसे बढ़कर पॉजिटिव पीयर ग्रुप (Peer Group) भी बहुत बड़ा रोल निभाता है. जानिए हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के अभ्यर्थी देश के किन चुनिंदा शहरों में यूपीएससी कोचिंग करने के लिए जाते हैं.
दिल्ली: अंग्रेजी माध्यम का गढ़ और हिंदी का पुराना केंद्र
दिल्ली को यूपीएससी की दुनिया का ‘मक्का’ कहा जाता है. यहां अंग्रेजी माध्यम के अभ्यर्थियों को जिस लेवल का एक्सपोजर, बड़ी कोचिंग्स की भरमार और स्टैंडर्ड लाइब्रेरी कल्चर मिलता है, उसका मुकाबला शायद ही कोई दूसरा शहर कर सके. ओल्ड राजेंद्र नगर और करोल बाग जैसे इलाके इंग्लिश मीडियम एस्पिरेंट्स के हब बन चुके हैं. देश के सबसे बड़े फैकल्टी मेंबर्स यहां क्लास लेते हैं. वहीं, मुखर्जी नगर हिंदी माध्यम वालों का सबसे बड़ा केंद्र माना जाता है. हिंदी बेल्ट के लाखों छात्र यहां अपनी किस्मत आजमाने आते हैं.
नोट- पिछले कुछ सालों में दिल्ली में रहने और खाने का खर्च बहुत ज्यादा बढ़ गया है. इस वजह से अब यूपीएससी एस्पिरेंट दूसरे ऑप्शन की तरफ भी तेजी से रुख कर रहे हैं.
प्रयागराज और पटना: हिंदी माध्यम के सबसे भरोसेमंद और सस्ते ठिकाने
जयपुर और लखनऊ: अंग्रेजी और हिंदी के लिए उभरते स्मार्ट ऑप्शन
नोट- टियर-2 शहरों का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यहां दिल्ली जैसी भागदौड़ और मानसिक तनाव नहीं होता. इससे अभ्यर्थी स्वस्थ और अनुशासित जीवनशैली के साथ यूपीएससी की तैयारी कर सकते हैं.
