UPSC में ऑप्शनल सब्जेक्ट चुनते समय न करें ये गलती, IAS-IPS बनने का सपना हो सकता है चूर, जानें एक्सपर्ट से

होमताजा खबरDelhi

UPSC में ऑप्शनल सब्जेक्ट चुनते समय न करें ये गलती, जानें एक्सपर्ट से

Last Updated:

UPSC Optional Paper Tips: यूपीएससी तैयारी पर अनंतम आईएएस के राहुल पुरी ने स्टूडेंट्स को कुछ सलाह दिए हैं. उन्होंने कहा कि ऑप्शनल में वही सब्जेक्ट चुनें, जो यूजी पीजी में पढ़ा गया है. साथ ही जनरल स्टडी से जुड़ा हो, इससे रैंक सुधारने में मदद मिलती है. आइये जानते हैं इसके बारे में.

ख़बरें फटाफट

नई दिल्ली: आईएएस और आईपीएस बनने के साथ ही आईएफएस बनने का सपना लिए स्टूडेंट्स यूपीएससी की तैयारी करते हैं. कई बार ऐसे स्टूडेंट भी होते हैं, जो लाखों का पैकेज छोड़कर यूपीएससी में आना चाहते हैं, लेकिन उनके सामने सबसे बड़ी दिक्कत यह होती है कि उन्हें एक ऑप्शनल सब्जेक्ट चुनना होता है. यानी वैकल्पिक विषय चुनना होता है, जिसमें अक्सर वो गलती कर जाते हैं, जिस वजह से उनकी रैंक बुरी तरह से प्रभावित होती है.

अगर आप आईएएस बनने से वो चूक जाते हैं. ऐसे में किस तरह चुने ऑप्शनल सब्जेक्ट चुनें, यही जानने के लिए जब देश की राजधानी दिल्ली की फेमस कोचिंग के एक्सपर्ट राहुल पुरी से लोकल 18 की टीम ने बातचीत की. जो कि अनंतम आईएएस के सीनियर फैकल्टी हैं, उनसे बात की गई. उन्होंने बताया कि एक ऑप्शनल पेपर चुनना यूपीएससी के स्टूडेंट्स के लिए अनिवार्य है, लेकिन सब्जेक्ट चुनते समय इस बात का ध्यान देना चाहिए कि उनकी दिलचस्पी किस सब्जेक्ट में है. अपने दिलचस्पी, गाइडेंस और जानकारी को ध्यान में रखकर ही वैकल्पिक विषय का चुनाव करना चाहिए.

यूजी-पीजी के ही विषय को चुनें

अनंतम आईएएस एक्सपर्ट राहुल पुरी ने बताया कि यूपीएससी में हमेशा ऑप्शनल सब्जेक्ट पोस्ट ग्रेजुएट और अंडर ग्रेजुएशन के आधार पर ही चुनना चाहिए. आपने पोस्ट ग्रेजुएट और अंडर ग्रेजुएट यानी यूजी और पीजी जिस सब्जेक्ट में किया होगा तो यकीनन आपको उसकी पूरी जानकारी होगी. आपको उसका पूरा बैकग्राउंड पता होगा. ऐसे में जब आप यूपीएससी की तैयारी करने जाते हैं और ऑप्शनल सब्जेक्ट के तौर पर उन सब्जेक्ट को चुनते हैं, जिनमें आपको पहले से जानकारी है तो यह आपको बेहतर रैंक दिलाने में काफी मदद करते हैं और आपकी रैंक इससे अच्छी आ जाती है, जिस वजह से आप आईएएस रैंक पा सकते हैं. ऐसे में जिस विषय में दिलचस्पी न हो उसे बिल्कुल न चुने.

जनरल स्टडी से जुड़ा हुआ सब्जेक्ट चुनें

एक्सपर्ट राहुल पुरी ने कहा कि यूपीएससी में ऑप्शनल सब्जेक्ट चुनते समय यह भी देखें कि जनरल स्टडी के 4 पेपर होते हैं. यानी कुल मिलाकर देखें तो ऑप्शनल पेपर जिसका जनरल स्टडी यानी जीएस से लिंकेज हो, जिसमें गाइडेंस अच्छी हो और जिसका कंटेंट उपलब्ध हो उसी ऑप्शनल सब्जेक्ट को चुने. ऐसा करने से आपको कंटेंट की उपलब्धता में कमी नहीं होगी. आपकी रैंक में सुधार होगा और आपको बहुत ज्यादा कन्फ्यूजन नहीं होगा.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *