सावधान हो जाओ! 42 की उम्र में फिर लौटा मिस्टर 360 का कहर, बल्लेबाजी में एबी डिविलियर्स ने मचाया गदर

होमखेलक्रिकेट

सावधान! 42 की उम्र में फिर लौटा मिस्टर 360 का कहर, बल्लेबाजी में ABD मचाया कहर

Last Updated:

साउथ अफ्रीका के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने बेशक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया हो, लेकिन क्रिकेट के मैदान पर उनका खौफ आज भी बरकरार है. ऐसा ही कुछ वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स में देखेने को मिला, जहां उन्होंने वेस्टइंडीज चैंपियंस के खिलाफ मुकाबले में महज 39 गेंद में 70 रन कूट दिए.

WCL में खेल रहे हैं एबी डिविलियर्स

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स का क्रिकेट के मैदान पर एक अलग ही खौफ था. हालांकि डिविलियर्स ने समय से पहले ही इंटरनेशनल करियर से संन्यास का ऐलान कर दिया था, लेकिन आज भी जब वह मैदान पर उतरते हैं, तो उनकी आंधी के आगे बड़े-बड़े नाम कागजों की तरह उड़ जाते हैं. ऐसा ही कुछ वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स 2026 के तीसरे मैच में देखने को मिला, जब उन्होंने वेस्टइंडीज चैंपियंस के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं.

साउथ अफ्रीका चैंपियंस के कप्तान डिविलियर्स ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए महज 39 गेंदों में 70 रन कूटे. अपनी इस पारी में उन्होंने 5 छक्के और 4 चौके भी लगाए. उनकी इस पारी को देखकर बिल्कुल भी ऐसा नहीं लगा कि उन्होंने संन्यास ले लिया है. बेशक उनके सामने आज के एक्टिव गेंदबाज नहीं थे, लेकिन डिविलियर्स ने जिस तरह के शॉट चुने, वे उनके पुराने दिनों की याद दिला रहे थे.

साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने 97 रनों से जीता मुकाबला

वेस्टइंडीज चैंपियंस के खिलाफ मुकाबले में साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने 97 रनों से जीत दर्ज की. मैच में साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 242 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. साउथ अफ्रीका के लिए एबी डिविलियर्स के अलावा रिचर्ड लेवी ने भी 39 गेंदों में 87 रनों की धुआंधार पारी खेली. इनके अलावा सारेल एरवी ने 23 और मोर्ने वैन विक ने 17 रन बनाए, जबकि पारी की शुरुआत करने आए फाफ डुप्लेसिस 14 रन बनाकर आउट हुए थे.

वेस्टइंडीज की पारी 145 रनों पर सिमटी

खराब गेंदबाजी के बाद वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी भी कुछ खास नहीं रही. टीम के लिए कप्तान क्रिस गेल ने सर्वाधिक 31 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली. गेल के अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज अपनी छाप नहीं छोड़ सका. गेंदबाजी की बात करें तो साउथ अफ्रीका की तरफ से इमरान ताहिर और एरॉन फांगिसो ने 3-3 विकेट अपने नाम किए. वहीं, रॉबी फ्रायलिंक ने 2 विकेट झटके, जबकि मर्चेंट डी लांगे और सारेल एरवी को एक-एक विकेट मिला.

About the Author

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *