Last Updated:
Best Chole Kulche Ghaziabad : गाजियाबाद के राजनगर में सुनील छोले-कुलचे का स्वाद ही निराला है. यहां छोले सिर्फ उबालकर प्लेट में नहीं परोसे जाते बल्कि उन्हें बटर में अच्छी तरह फ्राई किया जाता है. दुकान खुलने से पहले ग्राहकों की भीड़ जुटने लगती है. सड़क किनारे बड़ी-बड़ी गाड़ियां देखी जा सकती हैं. लोकल 18 से दुकानदार सुनील कुमार बताते हैं कि कुलचों को भी अमूल बटर में सेंका जाता है. पनीर वाले कुलचे ग्राहकों को खूब पसंद आते हैं. एक प्लेट में छोले के साथ तीन पनीर वाले कुलचे, सलाद, प्याज, मिर्च का अचार और चटनी दी जाती है.
गाजियाबाद. तवे पर गर्म होता बटर, प्याज-टमाटर के साथ छनते हुए छोले और ऊपर से खास मसाले और धनिए की खुशबू. गाजियाबाद के राजनगर में सुनील छोले-कुलचे की मेकिंग कुछ ऐसी ही है. यहां छोले सिर्फ उबालकर प्लेट में नहीं परोसे जाते बल्कि उन्हें बटर में अच्छी तरह फ्राई किया जाता है. यही फ्राई करने का तरीका इन छोले-कुलचों के स्वाद को खास बनाता है. दुकान खुलने से पहले ही यहां ग्राहकों की भीड़ जुटने लगती है, सड़क किनारे बड़ी-बड़ी गाड़ियां भी खड़ी नजर आती हैं. गाजियाबाद के राजनगर में आईएमटी कॉलेज के सामने पिछले 15 साल से सुनील छोले-कुलचे की दुकान चल रही है. लोकल 18 से दुकानदार सुनील कुमार बताते हैं कि उनके छोले बनाने का सबसे खास तरीका उसे फ्राई करना है. इसके लिए अमूल बटर का इस्तेमाल किया जाता है. छोले को प्याज और टमाटर के साथ बटर में अच्छी तरह भुना जाता है. इसके बाद इसमें गरम मसाले के साथ खास दक्षिण भारतीय मसाला डाला जाता है. इस मसाले को पीसकर छोले में मिलाया जाता है जिससे उनका स्वाद और खुशबू दोनों अलग हो जाते हैं.
क्या-क्या मिलता है
छोलों के साथ यहां कुलचों की भी खास तैयारी होती है. कुलचों को भी अमूल बटर में सेंका जाता है. खासकर पनीर वाले कुलचे ग्राहकों को खूब पसंद आते हैं. कुलचे पर चटनी लगाने के बाद वे नरम और स्पंजी हो जाते हैं. इसी वजह से छोले के साथ इनका स्वाद और बेहतर लगता है. एक प्लेट में छोले के साथ तीन पनीर वाले कुलचे, सलाद, प्याज, मिर्च का अचार और चटनी दी जाती है. इसकी कीमत 90 रुपये है. इसके अलावा यहां आटे वाले कुलचे और दूसरे विकल्प भी उपलब्ध हैं.
दिल्ली तक से आते ग्राहक
सुनील के मुताबिक, स्वाद के कारण उनके यहां आने वाले कई ग्राहक पुराने और नियमित हैं. गाजियाबाद के अलग-अलग इलाकों के अलावा नोएडा और दिल्ली से भी लोग यहां छोले-कुलचे खाने पहुंचते हैं. दुकान के बाहर खड़ी गाड़ियों और ग्राहकों की भीड़ देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोगों के बीच इस स्वाद का कितना क्रेज है.
About the Author
प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…
और पढ़ें
