Video: 'अकंल प्लीज नाला बनवा दीजिए', घर में घुसा पानी तो बच्ची ने मांगी मदद, क्या DM साहब सुनेंगे गुहार?

Last Updated:

Ghaziabad Rain Alert: उत्तर प्रदेश में मानसून ने पूरी तरह पैर पसार लिए हैं. देर रात से लगातार हो रही बारिश से हर कोई परेशान है. इस बीच गाजियाबाद के पटेल नगर की रहने वाली एक बच्ची का वीडियो वायरल हो गया है. उसने डीएम साहब से मदद मांगी है. खुद देखिए दिल पिघलाने वाला वीडियो.

गाजियाबाद में सड़कें बनी तालाब. बच्ची ने डीएम साहब से लगाई गुहार.

गाजियाबाद : दिल्ली-एनसीआर सहित गाजियाबाद में लगातार हो रही झमाझम बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है. कई घंटों से मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में हालात बाढ़ जैसे बन गए हैं. सड़कें, कॉलोनियां, बाजार और दुकानों तक में बारिश का पानी घुस गया है. चारों ओर सिर्फ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है. जलभराव के कारण वाहन रेंगते हुए नजर आ रहे हैं और कई जगह लंबा जाम लग गया है. इस बीच एक बच्ची का वीडियो वायरल हो गया है. उसने जिला अधिकारी से मदद मांगी है. कहा कि डीएम अंकल प्लीज नाला बनवा दीजिए. पानी भरने की वजह से मेरी पढ़ाई पर असर पड़ता है.

नगर निगम की खुली पोल
गाजियाबाद में लगातार हो रही बारिश ने नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था की भी पोल खोल दी है. कई कॉलोनियों में पानी की निकासी नहीं होने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है. हालात ऐसे हैं कि कई स्थानों पर सड़क और नाले का फर्क तक समझ में नहीं आ रहा. मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट के बीच प्रशासन भी सतर्क है. लगातार बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. फिलहाल बारिश का दौर जारी है और यदि यही स्थिति बनी रही तो लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं.

बच्ची का वीडियो वायरल
इस बीच गाजियाबाद के पटेल नगर सेकंड की एक छोटी बच्ची अंबिका ने एक वीडियो के जरिए प्रशासन से मदद मांगी है. उसने कहा, मेरा नाम अंबिका है. जब बहुत तेज बारिश होती है तो हमारे घर के अंदर पानी आ जाता है. इससे मेरी स्कूल की पढ़ाई का नुकसान होता है. DM अंकल और नगर निगम से मेरी रिक्वेस्ट है कि वहां पर नाला बनवाएं.

क्या कह रहे लोग?
वीडियो के वायरल होते ही लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी. हर कोई प्रशासन को खरीखोटी सुना रहा है और मदद मांग रहा है. लोगों का कहना है कि गर्मी से जरुर राहत मिली, लेकिन अब उनका जीना मुहाल हो गया है. सड़क पर पानी ही पानी नजर आ रहा है. नाला कहां है, सड़क कहां है, अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा है. घरों में भी पानी दाखिल हो रहा है.

About the Author

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *