कार के Brake Pads बचाने हैं, तो आज से न करें ये 5 गलतियां; टल जाएगा बड़ा नुकसान

Last Updated:

Car Brake Tips: कार के ब्रेक पैड आपकी सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी होते हैं, लेकिन गलत ड्राइविंग आदतों के कारण ये जल्दी घिस सकते हैं. खासकर शहर के ट्रैफिक में बार-बार हार्ड ब्रेकिंग से ब्रेक्स पर ज्यादा दबाव पड़ता है. अगर आप भी ब्रेक पैड को लंबे समय तक चलाना चाहते हैं तो कुछ आसान टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं. जानिए वो 5 आदतें, जिन्हें अपनाकर ब्रेक पैड की लाइफ बढ़ाई जा सकती है.

ख़बरें फटाफट

जानिए कार के ब्रेकपैड को बेहतर रखने का तरीका.

कार में हॉर्न के बाद ब्रेक सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला पार्ट है. भारत की सड़कों पर सिग्नल, गड्ढे, अनमार्क स्पीड ब्रेकर और ऊबड़-खाबड़ रास्ते रोजाना ड्राइवर को ब्रेक पैडल प्रेस करने पर मजबूर करते हैं. बार-बार ब्रेक लगाने से पैड्स पर ज्यादा दवाब पड़ता है और रबर धीरे-धीरे घिसता जाता है. कई वाहन मालिक ब्रेक्स पर पर्याप्त ध्यान नहीं देते, जबकि ये सुरक्षा और परफॉर्मेंस दोनों के लिए बेहद जरूरी हैं.

घिसे हुए ब्रेक पैड ब्रेकिंग क्षमता घटा देते हैं, जो इमरजेंसी के समय में जानलेवा साबित हो सकता है. सही ड्राइविंग आदतें अपनाकर आप ब्रेक पैड्स की लाइफ काफी बढ़ा सकते हैं. नीचे दिए गए पांच आसान टिप्स फॉलो करेंगे तो पैड्स लंबे समय तक बेहतर काम करेंगे और आपकी जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होगा.

धीरे और पहले से ब्रेक लगाएं

जिस जगह रोकना है, उससे काफी पहले ब्रेक पेडल दबाएं. आखिरी पल में जोर से ब्रेक लगाना हार्ड ब्रेकिंग कहलाता है. इससे पैड्स पर ज्यादा घर्षण और गर्मी पैदा होती है, जिससे रबर जल्दी घिस जाता है. धीरे-धीरे और हल्के दबाव से ब्रेक लगाने पर पैड्स कम तनाव झेलते हैं. इससे न सिर्फ पैड्स की उम्र बढ़ती है बल्कि गाड़ी भी आसानी से रुकती है. रोजाना इस आदत को अपनाएं.

अनावश्यक तेज स्पीड से बचें

तेज स्पीड थ्रिल तो देती है लेकिन ब्रेक पैड्स के लिए नुकसानदायक है. ज्यादा स्पीड पर ब्रेक लगाने से पैड्स को अधिक एनर्जी सोखनी पड़ती है. एक स्टडी के अनुसार 105 किमी/घंटा से रुकने में 85 किमी/घंटा की तुलना में 33 प्रतिशत ज्यादा एनर्जी खर्च होती है. इससे पैड्स तेजी से घिसते हैं और ईंधन भी ज्यादा लगता है. इसलिए सुरक्षित स्पीड बनाए रखना जरूरी है.

ब्रेक लगाते समय एक्सीलरेटर न दबाएं

ब्रेक और एक्सीलरेटर एक साथ दबाना बहुत खराब आदत है. इससे इंजन ज्यादा ईंधन खाता है और ब्रेक पैड्स पर अनावश्यक जोर पड़ता है. पैड्स सामान्य ब्रेकिंग से कहीं ज्यादा तेजी से घिस जाते हैं. हमेशा ब्रेक लगाते समय एक्सीलरेटर पूरी तरह छोड़ें. इससे पैड्स सुरक्षित रहेंगे और माइलेज भी सुधरेगा.

इंजन ब्रेकिंग का इस्तेमाल करें

ट्रैफिक में या धीरे-धीरे रुकने के लिए इंजन ब्रेकिंग अपनाएं. क्लच और एक्सीलरेटर दोनों छोड़ दें. जरूरत पड़े तो लोअर गियर में शिफ्ट करें. ये तरीका ब्रेक पैडल से धीमा है इसलिए आगे पर्याप्त दूरी रखें. लेकिन इससे पैड्स पर दबाव कम पड़ता है और उनकी लाइफ बढ़ जाती है. शहर की भीड़ में ये आदत बहुत फायदेमंद है.

गाड़ी को ओवरलोड न करें

अनावश्यक सामान या एक्सेसरीज गाड़ी को भारी बना देते हैं. ज्यादा वजन से मोमेंटम बढ़ता है और रोकने के लिए ब्रेक को अधिक एनर्जी खर्च करनी पड़ती है. इससे पैड्स जल्दी घिसते हैं और माइलेज भी घटता है. सिर्फ जरूरी सामान रखें. इससे ब्रेक्स पर तनाव कम होगा और पैड्स लंबे समय तक अच्छे रहेंगे.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

राम मोहन मिश्र डिजिटल मीडिया के ऑटोमोटिव जगत में सक्रिय पत्रकार हैं और 2021 से लगातार ऑटो जर्नलिज्म के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. वर्तमान में वे न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर ऑटो डेस्क संभाल रहे…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *