Last Updated:
Delhi EV Charging Station: आपको बता दें कि नया चार्जिंग स्टेशन दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे के पास बनकर शुरू हो चुका है. आनंद विहार बस अड्डे पर जहां सारी बसें खड़ी होती है उसके पीछे खाली पड़ी हुई जमीन पर ही इसे बनाया गया है. सबसे खास बात यह है कि इस चार्जिंग स्टेशन पर एक साथ 10 इलेक्ट्रॉनिक वाहन चार्ज हो सकेंगे.
नई दिल्ली: दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी है. क्योंकि दिल्ली में अब बनकर तैयार हो चुका है देश का सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक वाहन चार्जिंग स्टेशन. अब इलेक्ट्रॉनिक वाहन को चार्ज करने के लिए दिल्ली वालों को परेशान नहीं होना पड़ेगा. खास तौर पर तब आप दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा के बीच सफर कर रहे होंगे. क्योंकि राजधानी को मिल गया है. उसका सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक वाहन चार्जिंग स्टेशन जो की पूरी तरह से बनकर तैयार है. जिसे जनता को सौंप दिया गया है. आज यानी बुधवार से यहां पर वाहन चार्ज होने भी शुरू हो जाएंगे. खास बात यह है कि इस इलेक्ट्रॉनिक वाहन चार्जिंग स्टेशन के साथ ही चार अन्य चार्जिंग स्टेशन भी जल्द ही शुरू होंगे. यानी दिल्ली वालों को अब अपनी गाड़ी को चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्टेशन की कमी नहीं होगी.
एक साथ 10 वाहन हो सकेंगे चार्ज
आपको बता दें कि नया चार्जिंग स्टेशन दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे के पास बनकर शुरू हो चुका है. आनंद विहार बस अड्डे पर जहां सारी बसें खड़ी होती है. उसके पीछे खाली पड़ी हुई जमीन पर ही इसे बनाया गया है. सबसे खास बात यह है कि इस चार्जिंग स्टेशन पर एक साथ 10 इलेक्ट्रॉनिक वाहन चार्ज हो सकेंगे. यानी एक साथ 10 गाड़ियां यहां पर खड़ी होकर चार्ज की जा सकेंगी. इसमें दो पॉइंट पर इलेक्ट्रॉनिक बसें भी चार्ज हो सकेंगी. आपको बता दें कि दिल्ली एनसीआर में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक वाहन लोग चलाते हैं, इसीलिए दिल्ली एनसीआर में एक के बाद एक चार्जिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं. यही वजह है कि सरकार की ओर से इलेक्ट्रॉनिक वाहन चार्जिंग स्टेशन लगातार बढ़ाए जा रहे हैं.
दिल्ली में इन जगहों पर भी बनेंगे चार्जिंग स्टेशन
आनंद विहार पर शुरू हुआ दिल्ली का सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक वाहन चार्जिंग स्टेशन के अलावा दिल्ली में चार अन्य जगहों पर भी और नए स्टेशन बनाए जाएंगे. जिसमें नागलोई, केशव कुंज, रोहिणी सेक्टर 37 और नंद नगरी जैसे इलाके शामिल है. जहां पर चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे. यहां पर एक साथ चार-चार वाहन चार्ज हो सकेंगे. हालांकि यह जो चार्जिंग स्टेशन है. आनंद विहार के नए इलेक्ट्रॉनिक चार्जिंग स्टेशन को टक्कर नहीं दे पाएंगे. क्योंकि आनंद विहार पर जो बनकर तैयार है. वहां पर एक साथ 10 वाहन चार्ज हो सकेंगे. जबकि नागलोई, केशव कुंज, रोहिणी सेक्टर 37 और नंद नगरी समेत अन्य जगहों पर जो चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे. वहां पर एक बार में सिर्फ चार इलेक्ट्रॉनिक वाहन ही चार्ज हो सकेंगे.
About the Author
अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …
