IND A vs NZ A: टीम इंडिया के सितारों का होगा असली टेस्ट! न्यूजीलैंड ने भारत ए के खिलाफ उतारी इंटरनेशनल खिलाड़ियों की फौज

लिंकन: भारत और न्यूजीलैंड की सीनियर टीमों के बीच दो टेस्ट मैच की श्रृंखला 19 नवंबर से शुरू होगी, उससे पहले दो अनौपचारिक टेस्ट मैच खेले जाएंगे, जिसके लिए न्यूजीलैंड ए ने भारत ए के खिलाफ अपनी 19 सदस्यीय ए टीम के लिए 11 मौजूदा और पूर्व इंटरनेशनल प्लेयर्स को जगह दी है.

चार दिवसीय तीन मैच की अनौपचारिक सीरीज की शुरुआत लिंकन में 24 अक्टूबर से होगी. पहला मैच लिंकन में 24 अक्टूबर से 27 अक्टूबर के बीच खेला जाएगा. दूसरा 31 अक्टूबर से तीन नवंबर के बीच क्राइस्टचर्च में और तीसरा सात से 10 नवंबर के बीच लिंकन में होगा.

भारतीय टीम भी सितारों से सजी
भारत ए टीम में यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, और वॉशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ी हैं. ऋषभ पंत इंजर्ड होकर शुरुआती दो मैच में नहीं खेलेंगे, उनकी जगह कुमार कुशाग्र को मौका मिला है. वही पहले दो मैचों में न्यूजीलैंड ए टीम की कप्तानी राइस मारियू करेंगे.

भारत ए के खिलाफ चार दिवसीय मैचों के लिए न्यूजीलैंड ए टीम:

पहला मैच: राइस मारियू (कप्तान), मैट बॉयल, मैक्स चू, क्रिस्टियन क्लार्क, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, जाक गिब्सन, मिच हे, कुर्टिस हीफी, साइमन कीनी, जेडन लेनॉक्स, जेरोड मैकी, टिम रॉबिनसन, फ्रेसर शीट

दूसरा मैच: राइस मारियू (कप्तान), मैट बॉयल, क्रिस्टियन क्लार्क, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, जाक गिब्सन, मिच हे, कुर्टिस हीफी, साइमन कीनी, जेडन लेनॉक्स, जेरोड मैकी, टिम रॉबिनसन, फ्रेसर शीट

तीसरा मैच: एडी अशोक, मैट बॉयल, मैक्स चू, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट,कुर्टिस हीफी, साइमन कीनी,राइस मारियू, निक केली, बेन लिस्टर, कैम पॉल, जेरोड मैकी, हेनरी निकोल्स, फ्रेसर शीट

भारत ए का स्क्वॉड: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन स्मरण, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (कप्तान और विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, आकिब नबी, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, मानव सुथार, मुकेश चौधरी, साई सुदर्शन, यश राठौड़ और मुकेश कुमार

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *