दिवाली की शॉपिंग के लिए दिल्ली में सजा खास बाजार, मिट्टी के बर्तन से लेकर वूलन कपड़ भी हैं मौजूद, 3 नवंबर तक करें खरीदारी

होमताजा खबरDelhi

दिवाली की शॉपिंग के लिए दिल्ली में सजा खास बाजार, 3 नवंबर तक करें खरीदारी

Last Updated:

Delhi Light Festival 2026: दिल्ली के नेचर बाजार छतरपुर में लाइट फेस्टिवल 2026 शुरू हो गया है. यहां 3 नवंबर तक मिट्टी के दीए, स्टाइलिश मोमबत्तियां और साड़ियां कम कीमत पर मिल रही हैं. इसके अलावाा आप यहां कपड़ों की भी खरीदारी कर सकती हैं. यहां खरीदारों की अभी से भीड़ आने लगी है.

ख़बरें फटाफट

नई दिल्ली: दिवाली करीब आते ही अगर आप भी अलग-अलग मार्केट में शॉपिंग करने जाते हैं तो आपको बता दें इस साल आपको ऐसा नहीं करना पड़ेगा. दिल्ली में लाइट फेस्टिवल 2026 शुरू हो गया है. जो कि नेचर बाजार छतरपुर में शुरू हो चुका है. यह लाइट फेस्टिवल 3 नवंबर तक चलेगा. इस पूरे फेस्टिवल की खास बात यह है कि यहां पर मिट्टी के दीए से लेकर आपको खूबसूरत स्टाइलिश हाथों की बनी हुई मामबत्तियां मिलेंगी. कुछ मामबत्तियां इस बाजार में ऐसी हैं जो कछुए से लेकर तमाम तरह के फूल पत्तियों और जानवरों की डिजाइन में बनाई गई है. जिससे अगर आप अपने घर को सजाएंगे तो देखने वाले देखते ही रह जाएंगे.

बता दें कि सबसे खास बात इस लाइट फेस्टिवल 2026 मार्केट की यह है कि यहां बहुत ज्यादा महंगा सामान नहीं है. यहां पर आप जो दिवाली में मिट्टी के खिलौने इस्तेमाल करते हैं. वो भी यहां पर मिल जाएगा. शॉपिंग के लिए यह बाजार एकदम बेस्ट है. सिर्फ 3 नवंबर तक इसमें शॉपिंग करने का मौका आपको मिल रहा है. यहां अभी से खरीदारों की भीड़ लगना शुरू हो गई है. आइये जानते हैं इस मार्केट के बारे में.

दिवाली, करवा चौथ की शॉपिंग का है बेस्ट बाजार

अगर आप दिवाली की शॉपिंग करना चाहते हैं. जैसे घर को सजाने का सामान और पूजा का सामान से लेकर मोमबत्तियां और मिट्टी के सामानों की खरीदारी के लिए लाइट फेस्टिवल नेचर बाजार एकदम बेस्ट है. यहां पर आपको वैराइटी बहुत मिलेगी. हर तरह की कीमत के सामान मिल जाएंगे. यानी अगर आपका बजट कम है, तो आपको लो बजट के प्रोडक्ट मिलेंगे. अगर आपका बजट अच्छा है तो आपको हाई बजट के भी प्रोडक्ट यहां मिल जाएंगे.

इसके अलावा अगर आप करवा चौथ की शॉपिंग करना चाहते हैं. जैसे चूड़ी, सैंडल, बिंदी, श्रृंगार का सामान या सर्दियों से लेकर सलवार सूट तक के लिए भी यह बाजार एकदम बेस्ट है. यहां पर देश के अलग-अलग कोने की खूबसूरत साड़ियां, श्रृंगार का सामान से लेकर सूट तक आए हुए हैं, जिस पर भारी डिस्काउंट चल रहा है. इसके अलावा अगर आपको सर्दियों की शॉपिंग करनी है. जैसे वूलन कपड़े, रजाई और कंबल से लेकर तमाम तरह की शॉपिंग के लिए भी लाइट फेस्टिवल आपके लिए बेहतर विकल्प है, लेकिन सिर्फ 3 नवंबर तक यहां शॉपिंग करने का मौका है.

जानें कैसे पहुंच यहां

अगर आप भी लाइट फेस्टिवल 2026 में शॉपिंग करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले छतरपुर मेट्रो स्टेशन आना होगा. छतरपुर मेट्रो स्टेशन पहुंचने के लिए आप राजीव चौक से छतरपुर तक आने वाली मेट्रो पकड़ सकते हैं. फिर छतरपुर मेट्रो स्टेशन से बाहर निकल कर आप ऑटो रिक्शा या फिर इलेक्ट्रिक रिक्शा ले सकते हैं. जो मात्र 10 रुपए लेकर आपको नेचर बाजार तक पहुंचा देगा. अगर आप अपनी गाड़ी से आ रहे हैं तो छतरपुर मेट्रो स्टेशन के बेहद करीब नेचर बाजार है जहां पर पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध है.

`

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से  Hindi.News18.com<…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *