Udta Teer Day 4 BOC: धीरे-धीरे आगे बढ़ रही आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर', 4 दिन में फिल्म ने निकाला आधा बजट

Last Updated:

Udta Teer Box Office Collection: फिल्म ‘उड़ता तीर’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखने की कोशिश कर रही है. आयुष्मान खुराना और सारा अली खान स्टारर फिल्म ‘’उड़ता तीर’’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत की. बजट के हिसाब से फिल्म लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के चौथे दिन भी फिल्म ‘’उड़ता तीर’’ ने करोड़ों में कारोबार किया है.

नई दिल्ली. सारा अली खान और आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को थिएटर्स में कई बड़ी फिल्मों से टक्कर मिली. ‘उड़ता तीर’ के थिएटर्स में आने से पहले राजकुमार राव की ‘प्रहार’, यामी गौतम की ‘नई नवेली’, विद्युत जामवाल की ‘स्ट्रीट फाइटर’ जैसी फिल्में रिलीज हुई थीं. इन फिल्मों के बीच भी सारा और आयुष्मान की फिल्म धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है.

सारा अली खान और आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ पहले 11 सितंबर को रिलीज होने वाली थी. फिर इसकी डेट बदलकर 9 अक्टूबर की गई थी, लेकिन मेकर्स ने एक बार और इसको पोस्टपोन कर 23 अक्टूबर को फिल्म रिलीज की. कम बजट में बनी सारा और आयुष्मान की ‘’उड़ता तीर’’ धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ‘उड़ता तीर’ ने चौथे दिन भारत में 3.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. सोमवार को देशभर में फिल्म के कुल 5,805 शोज चलाए गए. इसके साथ ही ‘उड़ता तीर’ का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 27.12 करोड़ रुपये जा पहुंचा है. फिल्म का नेट कलेक्शन 22.70 करोड़ रुपये रहा है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

चौथे दिन फिल्म ने हर शो से औसतन 5,426 रुपये की कमाई की. देशभर में 5,805 शोज के लिहाज से फिल्म के लिए आने वाले दिन काफी अहम होने वाले हैं. वीकडेज में फिल्म अपनी कमाई की रफ्तार को कितना बरकरार रख पाती है, इसका असर इसके पहले हफ्ते के कुल कलेक्शन पर पड़ेगा.

फिल्म ‘उड़ता तीर’ ने विदेश बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ रुपये की कमाई की. इस कलेक्शन के साथ ‘उड़ता तीर’ का कुल विदेशी कलेक्शन 6.75 करोड़ रुपये हो गया है. देश और विदेश की कमाई को मिलाते हुए ‘उड़ता तीर’ का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 33.87 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

अब अगर ‘उड़ता तीर’ के शुरुआती तीन दिनों की कमाई की बात करें तो पहले दिन फिल्म ने 6,265 शोज के जरिए 4.10 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 7.25 करोड़ रुपये, तीसरे दिन फिल्म ने 8.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया था.

‘उड़ता तीर’ का निर्देशन आकाश कौशिक ने किया है. ये उनकी बतौर निर्देशक पहली फिल्म है. इस फिल्म में आकाश कौशिक ने सारा और आयुष्मान पर दांव लगाया है जो बॉक्स ऑफिस पर सफल होते दिख रहा है. पाकिस्तानी स्पाई की कहानी काफी मजेदार साबित होते दिख रही.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘उड़ता तीर’ 50 करोड़ के बजट में बनी थी. फिल्म ने अबतक 33.87 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इस स्पाई थ्रिलर में मेकर्स ने कॉमेडी का ऐसा तड़का लगाया है जो बॉक्स ऑफिस पर सफल होते दिख रहा है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *