Last Updated:
रोजाना आलू, बैंगन और पालक की सब्जी खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार घर पर मसालेदार सोया चाप की सब्जी बनाएं. मिर्जापुर के किचन एक्सपर्ट दुर्गेश पांडेय ने लोकल 18 को इसकी आसान रेसिपी बताई है. महज 300 ग्राम सोया चाप से तीन लोगों के लिए स्वादिष्ट सब्जी तैयार कर सकते हैं. प्याज, टमाटर और कुछ खास मसालों की मदद से इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है.
मिर्जापुर: रोजाना पालक, बैगन और आलू की सब्जी खाकर बोर हो चुके हैं. घर पर ही कुछ तीखा और स्पाइसी खाने का मन कर रहा है तो यह सोया चाप की सब्जी आपके लिए बेस्ट है. घर पर ही इसे तैयार कर सकते हैं और इसके स्वाद का आनंद ले सकते हैं. घर पर सोया चाप की सब्जी बनाने के लिए किसी खास सामान की आवश्यकता नहीं बल्कि सोया चाप और कुछ मसाले की जरूरत पड़ती है, जिसकी मदद से आप महज 10 से 15 मिनट के अंदर बेहतरीन और स्वाद से भरपूर सोया चाप की सब्जी को बना सकते हैं और स्वाद का पूरा आनंद ले सकते हैं.
किचन के एक्सपर्ट दुर्गेश पांडेय ने लोकल 18 से बताया कि आप वेजिटेरियन हैं और पनीर खाते-खाते बोर हो गए हैं तो आपके लिए बहुत बेहतरीन सब्जी सोया चाप है. आपको मार्केट से 300 ग्राम चाप लेकर आना है, जो कि तीन लोगों के लिए काफी होगा. उसको डंडी से निकालना है और बारीक धुल लेना है. उसके बाद धुलने के बाद उसे छोटे-छोटे पीसेस में कट करना है. कट करने के बाद उसे आपको तलना है. इसे रिफाइंड ऑयल में भी तल सकते हैं और सरसों के तेल में भी तल सकते हैं. जब आपको दिखे कि वह अपनी जगह बनाने लगा है और थोड़ा सा फैलने लगा है तो सुनहरे रंग के होने तक तलें. ज्यादा उसे पकाना भी नहीं है. एकदम कड़क नहीं करना है. हल्का ही पकाना है, जिससे उसका कच्चापन निकल जाए.
टमाटर बढ़ाएगा स्वाद
दुर्गेश पांडेय ने बताया कि कच्चापन निकालने के बाद उसे निकाल लेना है. फिर आपको बारीक प्याज काटना है, प्याज आपको तीन-चार काटने हैं. टमाटर का आपको प्यूरी बनाना है और अदरक व लहसुन का पेस्ट अलग से बनाना है. फिर आपको कढ़ाई लेनी है. कढ़ाई में ही आपको सरसों का तेल डालना है. तुरंत ही उसके बाद आपको लहसुन और अदरक का पेस्ट डालना है और थोड़ा भूनना है. भूनने के बाद ही उसमें प्याज डालना है और प्याज को सुनहरे रंग आने तक अच्छे से भूनना है. जब प्याज अच्छे से पक जाए, उसके बाद टमाटर डालना है, और टमाटर डालने के बाद ही उसमें नमक डालना है.
अच्छे से मसाले की करें भुनाई
दुर्गेश पांडेय ने बताया कि उसे अच्छे से पकाएं. जब तक वह एकदम मिश्रण न हो जाए. उसके बाद ही आपको उसमें लाल मिर्च पाउडर डालना है. गरम मसाला डालना है. हल्दी पाउडर डालना है. धनिया पाउडर डालना है और अच्छे से पकाते रहना है. खूब अच्छे से भूनें जब तक मसाला तेल न छोड़ दे. जब मसाला एकदम अच्छे से पक जाए तो उसमें हल्का पानी डालकर चलाते रहना है और फिर उसमें सोया चाप का एक अलग से मसाला आता है. वह डालना है. उसको भी अच्छे से पकाएं. जब वह पक जाए, तो आप चाहें तो उसमें हरी मटर (सफल मटर) डाल सकते हैं. अगर नहीं है तो कोई दिक्कत नहीं है.
10 मिनट तक पकाएं
दुर्गेश पांडेय ने बताया कि इसके बाद जो चाप आपने छाना था, उसे कढ़ाई में डाल दें और अच्छे से पकने के लिए छोड़ दें. थोड़ी देर दस मिनट पकाएं, जिससे मसाले एकदम अंदर तक चाप में चले जाएं और वह स्वादिष्ट हो जाए. उसके बाद जब यह पक जाए तो आप हरी धनिया से गार्निशिंग करके इसे सर्व करें.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…
