Last Updated:
फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े संस्थाओं की डिमांड पर मुख्यमंत्री विजय ने तमिलनाडु सिनेमाज (रेगुलेशन) रूल्स 1957 में बदलाव करने का फैसला किया. अब नए आदेश के तहत नई रिलीज होने वाली तमिल फिल्मों के लिए एक सप्ताह तक रोजाना अधिकतम छह शो आयोजित किए जा सकेंगे. सरकार के फैसले से स्टेट के फिल्म डिस्ट्रिब्यूटर, मेकर्स में खुशी है. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने फैसले के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया है.
सीएम विजय के काम से खुश हैं लोग. (फोटो साभार: IANS)
नई दिल्ली: दिवाली पर कई बड़ी फिल्में रिलीज को तैयार है. खास मौके पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय ने डिस्ट्रीब्यूटर्स और मेकर्स को बड़ी राहत दी है. तमिलनाडु में तीन साल से भी ज्यादा समय से सुबह जल्दी होने वाले शो बंद थे, लेकिन अब मुख्यमंत्री ने एक सरकारी आदेश जारी करके दिवाली रिलीज के लिए सुबह 6 बजे के शो की अनुमति दे दी है. गौरतलब है कि सरकारी ने नया आदेश ‘सीन’, ‘मूकुथी अम्मान 2’ और ‘रामायण’ जैसी फिल्मों की रिलीज से ठीक पहले दिया.
तमिलनाडु में अब नई रिलीज होने वाली तमिल फिल्मों के एक हफ्ते तक रोजाना छह शो आयोजित होंगे. राज्य सरकार ने इसकी अनुमति दे दी है. मुख्यमंत्री थलापति विजय ने मंगलवार 3 नवंबर को इस संबंध में आदेश जारी किया. सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, नई तमिल फिल्मों की रिलीज की तारीख से लगातार एक सप्ताह तक सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में रोजाना अधिकतम छह शो हो सकेंगे. इन शो का समय सुबह 6 बजे से अगले दिन रात 2.30 बजे तक तय किया गया है.
(फोटो साभार:X@Dhananjayang)
प्रोड्यूसर-डिस्ट्रीब्यूटर जी. धनंजय ने एक्स पर सरकार के आदेश की तारीफ की. उन्होंने लिखा, ‘हमने 27 अक्टूबर को माननीय मंत्री से अनुरोध किया था और एक हफ्ते के भीतर ही उन्होंने हमारे मुख्यमंत्री से सुबह 6 बजे के विशेष शो के लिए अनुमति दिला दी. यह इस बात का बेहतरीन उदाहरण है कि कैसे एक सरकार अपने लोगों और इंडस्ट्री के कल्याण के लिए तुरंत कदम उठाती है. इस तुंरत सहयोग और सरकारी आदेश के लिए सीएम विजय सर और राज मोहन सर का बहुत-बहुत धन्यवाद. हम तमिल सिनेमा की ओर से शानदार सपोर्ट के लिए आप दोनों का आभार जताते हैं.’
फिल्म बिरादरी ने रखी थी कई डिमांड
आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने एक प्रेस रिलीज में बताया कि तमिल फिल्म एक्टिव प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन, तमिल फिल्म प्रोड्यूसर्स काउंसिल और तमिलनाडु थिएटर एंड मल्टीप्लेक्स ओनर्स एसोसिएशन ने राज्य सरकार के सामने कई मांगें रखी थीं. इनमें नई तमिल फिल्मों के लिए रोजाना छह शो की अनुमति देने की अपील भी शामिल थी. तमिलनाडु सिनेमाज (रेगुलेशन) रूल्स 1957 के तहत राज्य के सिनेमाघरों में रोजाना चार शो आयोजित किए जाते थे. हालांकि, मौजूदा सरकार के सत्ता में आने के बाद नई रिलीज होने वाली तमिल फिल्मों के लिए एक सप्ताह तक रोजाना पांच शो की अनुमति दी गई थी. इसके अलावा त्योहारों, छुट्टियों, शनिवार और रविवार को भी पांच शो आयोजित करने की छूट दी गई थी.
About the Author
अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…
