'मंदिरों में पुजारी रेप करते हैं…' बयान देकर फंस गईं नेहा बोरा, सुप्रीम कोर्ट की वकील ने की पुलिस से शिकायत

होमताजा खबरदेश

‘मंदिरों में पुजारी रेप करते हैं’, बयान पर नेहा बोरा के खिलाफ पुलिस में शिकायत

Last Updated:

Neha Bora News: ‘मंदिरों में पुजारी महिलाओं से रेप करते हैं’ वाले बयान पर AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है. सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड अमिता सचदेवा ने दिल्ली पुलिस से शिकायत कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इस तरह के बयान समाज के विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्य और नफरत बढ़ा सकते हैं.

नेहा बोरा शनिवार को मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन में SEM कोर्ट पहुंचीं. (फाइल फोटो)

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा की एक टिप्पणी को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. मंदिरों में पुजारियों द्वारा महिलाओं से दुष्कर्म किए जाने से जुड़े बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट की एक वकील ने दिल्ली पुलिस से नेहा बोरा की शिकायत की है. वकील नेहा बोरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और मामले की जांच कराने की मांग की है. उनका आरोप है कि इस तरह के बयान समाज के अलग-अलग समूहों के बीच वैमनस्य और नफरत को बढ़ावा दे सकते हैं, जिससे सार्वजनिक शांति और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है.

सुप्रीम कोर्ट में एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड (AoR) अमिता सचदेवा ने नई दिल्ली जिले के साइबर पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी को शिकायत दी है. इसमें उन्होंने भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 196 और कानून की अन्य लागू धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग की है.

क्या है नेहा बोरा का कथित बयान?

शिकायत के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में नेहा बोरा कथित तौर पर कहती सुनाई दे रही हैं कि ब्राह्मण महिलाएं सड़कों पर चलते हुए भी सुरक्षित नहीं हैं और उनके साथ दुष्कर्म होता है. वीडियो में वह मंदिरों के पुजारियों पर भी महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाती हैं. इस दौरान उन्नाव और कठुआ की घटनाओं का भी जिक्र किया गया है.

वीडियो पर अंग्रेजी में एक टेक्स्ट भी दिखाई देता है, जिसमें मंदिरों के अंदर पुजारियों द्वारा महिलाओं के साथ दुष्कर्म किए जाने का दावा किया गया है. शिकायतकर्ता का कहना है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और कई समाचार माध्यमों ने भी इस पर रिपोर्ट की.

‘पूरे वर्ग पर अपराध का सामान्यीकृत आरोप’

अमिता सचदेवा ने अपनी शिकायत में कहा है कि महिलाओं के खिलाफ यौन अपराध गंभीर आपराधिक कृत्य हैं और जहां भी ऐसे मामले सामने आते हैं, उनकी जांच और कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए. हालांकि, उनका आरोप है कि किसी पूरे वर्ग के लोगों को इस तरह के अपराधों से जोड़कर सार्वजनिक रूप से बयान देना समाज में असामंजस्य, वैमनस्य, नफरत और दुर्भावना को बढ़ावा दे सकता है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *