Last Updated:
पुलिस की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि आज सुबह 9 बजकर 52 मिनट पर मयूर विहार के लवली पब्लिक स्कूल से उनके पास पीसीआर कॉल आई. जिसमें तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची के अचानक बेहोश होकर गिरने की जानकारी दी गई. बच्ची की हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है.
दिल्ली में 9 साल की बच्ची को आया हार्ट अटैक, स्कूल में स्पोर्ट्स पीरियड खेलने के बाद क्लास में ही मौत. सीसीटीवी इमेज.
पूर्वी दिल्ली के एक स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली 9 साल की बच्ची की हार्ट अटैक से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बच्ची स्पोर्ट्स पीरियड खेल कर क्लास में आई थी और आते ही गिर कर बेहोश हो गई. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मयूर विहार स्थित इस स्कूल का बच्ची की मौत से पहले का सीसीटीवी सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि बच्ची कक्षा में आती है. एक जगह पर खड़ी हो जाती है. उसने कमर पर हाथ रखा और फिर वो अचानक से मुंह के बल गिर पड़ी. बच्ची के गिरने पर दौड़कर कक्षा में मौजूद टीचर ने उठाया तो बच्ची एकदम बेसुध हो चुकी थी. जब बच्ची को अस्पताल ले जाया गया तो वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
हालांकि इस घटना से पहले तक के कई अन्य वीडियो सामने आए हैं, जिनमें बच्ची अन्य बच्चों के साथ सामान्य थी और इनडोर एरिया में नजर आई थी.
स्कूल में हुई इस घटना के सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कक्षा में सभी बच्चे आराम से बैठे हैं. यह बच्ची कक्षा में पहुंचती है और कुछ देर तक एक जगह खड़ी रहती है. फिर अचानक बच्ची जमीन पर गिर पड़ती है. तत्काल टीचर बच्ची को उठाती हैं और कुर्सी पर बिठाने की कोशिश करती हैं लेकिन बच्ची के हाथ-पैर पूरी तरह बेजान हो जाते हैं. कुछ देर तक बच्ची को होश में लाने की कोशिश करने के बाद शिक्षिका दूसरी कक्षा में टीचर को बुलाने जाती हैं.
पुलिस की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि आज सुबह 9 बजकर 52 मिनट पर मयूर विहार के लवली पब्लिक स्कूल से उनके पास पीसीआर कॉल आई. जिसमें तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची के अचानक बेहोश होकर गिरने की जानकारी दी गई.
PCR कॉल के मुताबिक, बच्ची को निर्माण विहार स्थित मलिक रेडिक्स हेल्थ केयर ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
शुरुआती जांच के दौरान क्लासरूम के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई. फुटेज में कथित तौर पर बच्ची अचानक गिरती हुई दिखाई दे रही है.
घटना के सही कारणों और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है. बच्ची के माता-पिता और संबंधित स्कूल अधिकारियों के बयान दर्ज किए जाएंगे. इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज और अन्य जरूरी सबूतों की भी जांच की जा रही है.
About the Author
Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
