ये हैं देश की सबसे बेस्ट फ्लेक्स फ्यूल मोटरसाइकिल! कीमत मात्र ₹72,790 से शुरू

ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने और कार्बन एमीशन घटाने की दिशा में फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक टू-व्हीलर उद्योग में तेजी से पैर पसार रही है. सरकार के E20 और हाई इथेनॉल ब्लेडिंग जैसे E85 के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए कई बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों ने अपनी पॉपुलर बाइक्स के फ्लेक्स-फ्यूल वेरिएंट्स पेश किए हैं.

Horo MotoCorp, Yamaha और Suzuki जैसी दिग्गज कंपनियों के ये मॉडल्स न केवल पारंपरिक पेट्रोल के मुकाबले सस्ते विकल्प पेश करने में मदद करेंगे, बल्कि ऑयल इम्पोर्ट पर देश की निर्भरता भी घटाएंगे. कम्यूटर से लेकर स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट तक, ये मोटरसाइकिलें बिना किसी परफॉर्मेंस समझौते के ईको-फ्रेंडली राइडिंग एक्सपीरिएंस देने के लिए तैयार की गई हैं. आइए, इनकी कीमत-खासियत के बारे में जानते हैं.

Hero HF Deluxe Flex Fuel

इस किफायती कम्यूटर बाइक की एक्स-शोरूम कीमत ₹72,790 है. इसका डिज़ाइन पारंपरिक और हल्का है, जिसमें नए आकर्षक ग्रीन ग्राफिक्स दिए गए हैं. फीचर्स में एनालॉग-डिजिटल मीटर, i3S तकनीक और हैलोजन हेडलाइट शामिल हैं. सेफ्टी के लिए इसमें इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम (IBS) और ट्यूबलेस टायर्स मिलते हैं. इसमें 97.2 सीसी का एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 8.4 bhp पावर और 8.3 Nm टॉर्क जनरेट करता है. ये बाइक 65 से 70 kmpl का शानदार माइलेज देती है.

Hero Splendor+ Flex Fuel

इस पॉपुलर बाइक की एक्स-शोरूम कीमत ₹81,900 से ₹82,800 के बीच है. इसका डिज़ाइन क्लासिक स्प्लेंडर लुक पर ही बेस्ड है, जिसमें नए बॉडी ग्राफिक्स जोड़े गए हैं. इसमें यूएसबी चार्जर, डिजिटल-एनालॉग कंसोल और साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ जैसे फीचर्स हैं. सेफ्टी में कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (IBS) और मजबूत फ्रेम मिलते हैं. बाइक में 97.2 cc इंजन है जो 8.44 bhp पावर और 8.3 Nm टॉर्क प्रदान करता है. ये E85 फ्यूल पर भी करीब 62 से 65 kmpl का माइलेज निकालती है.

Yamaha FZ Blue Flex

यामाहा की इस मस्कुलर नेकेड बाइक की एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹1.24 लाख रखी गई है. इसका डिज़ाइन स्पोर्टी और अग्रेसिव है, जिसमें चौड़ा फ्यूल टैंक और स्लीक टेल सेक्शन मिलते हैं. फीचर्स के रूप में इसमें डिजिटल एलसीडी क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और एलईडी लाइटिंग दी गई हैं.

सेफ्टी के लिए सिंगल-चैनल ABS और दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक मौजूद हैं. इसमें 149cc का फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन है, जो 11.53 bhp की पावर और 12.8 Nm टॉर्क बनाता है. ये लगभग 50 से 55 kmpl का माइलेज प्रदान करती है.

Suzuki Gixxer SF 250 Flex Fuel

इस प्रीमियम स्पोर्ट्स बाइक की एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹2.16 से ₹2.17 लाख है. इसका डिज़ाइन पूरी तरह फेयर्ड, एरोडायनामिक और स्पोर्टी क्लिप-ऑन हैंडलबार वाला है. इसमें फुल डिजिटल डिस्प्ले, ब्लूटूथ टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और फुल एलईडी सेटअप मिलते हैं.

सेफ्टी के लिहाज से डुअल-चैनल ABS और ट्विन डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं. इसमें 249cc का ऑयल-कूल्ड इंजन है, जो 27.9 PS की पावर और 22.2 Nm टॉर्क जनरेट करता है. भारी परफॉर्मेंस के बावजूद इसका माइलेज लगभग 35 kmpl रहता है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *