दिवाली से पहले दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, गाजियाबाद में AQI बेहद खराब, GRAP-2 लागू

Last Updated:

Ghaziabad Air Pollution : दिवाली से पहले गाजियाबाद समेत एनसीआर के कई शहरों में प्रदूषण बढ़ने लगा है. गाजियाबाद, नोएडा बागपत और दिल्ली की हवा रेड जोन में पहुंच गई है. जहरीली धुंध (स्मॉग) के कारण लोगों को सांस लेने में भारी तकलीफ, आंखों में जलन और गले में खराश जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.

गाजियाबाद की जहरीली हवा.

लखनऊ : मौसम में बदलाव के साथ ही दिल्ली-एनसीआर सहित गाजियाबाद में बढ़ता प्रदूषण लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है. एक ओर जहां जहरीली हवा लोगों की सेहत पर असर डाल रही है, वहीं दूसरी ओर दिल्ली में प्रवेश करने वाले वाहनों को लेकर भी सख्ती बढ़ा दी गई है. बीएस-6 से कम मानक वाले वाहनों की दिल्ली में एंट्री पर रोक लगा दी गई है.

वहीं, बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-2 भी लागू कर दिया गया है. वजह साफ है कि मौसम में बदलाव के साथ ही वायु गुणवत्ता लगातार बिगड़ती जा रही है. अभी दीपावली आने में वक्त है, लेकिन दिल्ली-एनसीआर की आबोहवा दिन-ब-दिन जहरीली होती जा रही है.

बेहद खराब श्रेणी

गाजियाबाद की बात करें तो आज सुबह का एयर क्वालिटी इंडेक्स भी बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया, जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रहा है. प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए शासन और प्रशासन की ओर से तमाम उपाय किए जा रहे हैं, लेकिन इन प्रयासों को सफल बनाने के लिए आमजन की सहभागिता भी बेहद जरूरी है. ऐसे में लोगों को भी प्रदूषण कम करने के लिए अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी.

सड़कों पर पानी का छिड़काव

प्रदूषण कम करने के लिए नगर निगम ने सड़कों और पेड़-पौधों पर पानी का छिड़काव शुरू कराया है. मशीनों से सड़कों की सफाई कराई जा रही है. खुले में कचरा जलाने पर रोक लगाने के साथ धूल उड़ने वाले स्थानों पर भी निगरानी रखी जा रही है. प्रशासन ने प्रदूषण फैलाने वाले स्रोतों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

ग्रेप-2 में ये पाबंदियां लागू

  • डीजल से चलने वाले इंजनों पर पाबंदी रहेगी.
  • होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट के तंदूर में कोयला और लकड़ी जलाने पर रोक. कोयला और लकड़ी का इस्तेमाल पूरी तरह से प्रतिबंधित.
  • निजी वाहनों का प्रयोग कम करने के लिए पार्किंग शुल्क में बढ़ोत्तरी.
  • खुले में कचरा या सूखे पत्ते जलाने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। कूड़ा या पत्तियां नहीं जलाई जा सकेंगी.
  • तारकोल से सड़क बनाने जैसे प्रदूषण बढ़ाने वाले कामों पर भी रोक लगाई गई है.

About the Author

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *