दिल्ली सहित कई राज्यों में बिकता है हरियाणा के दादा का बनाया तेल, बनेगा शानदार पकवान, जानें दाम

होमताजा खबरDelhi

दिल्ली सहित कई राज्यों में बिकता है हरियाणा के दादा का तेल, जानें दाम और फायदा

Last Updated:

भोजन और व्यंजन से जुड़े तमाम पकवान तेल और घी में तलकर और पकाकर ही बनाए जाते हैं. बाजार में तमाम तरह के रिफाइंड तेल उपलब्ध हैं. वैसे तो सरसों के तेल औऱ देशी घी को ही बेहतर माना जाता है लेकिन, रिफाइंड कम पैसे में आसानी से मिल जाता है. दूसरी तरफ ज्यादा पैसा खर्च करने के बाद भी लोगों को शुद्ध सरसों का तेल और देशी घी नहीं मिल पाता है. ऐसे में पैसे बचाने के चक्कर में अधिकतर लोग रिफाइंड ही इस्तेमाल करते हैं. यह सेहत के लिए बहुत घातक होता है.

ख़बरें फटाफट

नई दिल्ली/अंजलि सिंह राजपूत: डॉक्टरों से लेकर आयुर्वेद के जानकार लोग रिफाइंड तेल का इस्तेमाल करने से मना करते हैं. जानकारों का कहना है कि यह तेल लोगों की सेहत के लिए काफी नुकसानदायक होता है. हमारे आपके घरों में भी कई लोग रिफाइंड का बना भोजन नहीं पसंद करते हैं. कई बार तो रिफाइंड युक्त पूड़ी और अन्य व्यंजन खाने से लोगों को तकलीफ भी महसूस होने लगती है. इसके अलावा बाजार में जो अन्य विकल्प सरसों का तेल, मूंगफली का तेल और देशी घी आदि हैं वह लोगों के लिए काफी महंगा पड़ता है. यहां तक कि बाजारों में सरसों का तेल और देशी घी भी मिलावटी मिलता है. इसके सेवन से लोगों को फैट बढ़ने और कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की चिंता भी रहती है. इससे लोगों को हार्ट से जुड़ी बीमारियों से लेकर तमाम तरह की बीमारियां होती हैं. इस दिक्कत को देखते हुए हरियाणा से संबंध रखने वाले एक किसान ने ऑर्गेनिक सरसों का तेल बनाया है. इसमें उन्होंने कई ऑर्गेनिक चीजों को मिलाकर तेल तैयार किया है. उनका दावा है कि इसे पकवान छानने से लेकर दाल में तड़का लगाने और सब्जियां बना सहित हर काम के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. तो चलिए आपको आगे इससे जुड़ी और अधिक जानकारी देते हैं और यह भी बताएंगे कि आप इस तेल को कैसे खरीद सकते हैं.

किसान ने दावा किया है कि उनका बनाया तेल खाने से कोलेस्ट्रॉल भी नहीं बढ़ेगा. तेल बनाने वाले सोनीपत हरियाणा के मंडौरा गांव के मशहूर किसान रमेश चंद्र हैं. रमेश चंद्र इन दिनों दिल्ली में चल रहे दिवाली मेले में आए हुए हैं. दिल्ली के जनकपुरी दिल्ली हाट में अपने काउंटर पर उपस्थित रमेश चंद्र ने बताया कि उन्होंने पीली सरसों से तेल बनाया है. यह तेल पूरी तरह से ऑर्गेनिक है. कोई केमिकल या कोई रंग इसमें नहीं मिलाया गया है. इसमें फैट नहीं है. यह तेल शुगर फ्री है. इसके अंदर कार्बोहाइड्रेट भी नहीं है.

जानें कीमत
इस तेल के अंदर ओमेगा 3 है जो फैटी एसिड होता है. ओमेगा 6 है जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. इसके अलावा इसमें कई दूसरे न्यूट्रिशन होने की उन्होंने बात कही है. कीमत की बात करें तो एक लीटर का दाम 375 रुपए है और 5 लीटर 1750 रुपए का है. यह तेल न सिर्फ हरियाणा बल्कि दिल्ली एनसीआर के साथ ही हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश तक खरीदा जाता है. कई सालों से वह इस तेल को बना रहे हैं और इस तेल की डिमांड पूरे भारत भर में है.

किसान रमेश चंद्र ने बताया कि उनका तेल खरीदने के लिए उनके मोबाइल नंबर 98684 99036 पर संपर्क कर सकते हैं. दिल्ली एनसीआर और हरियाणा के मशहूर किसान रमेश चंद्र ने बताया कि उन्होंने आईआईटी कानपुर के साथ मिलकर एक खाद भी बनाई थी जिससे बंजर जमीन भी उत्पादन देने लग जाएगी. लगभग बंजर जमीन पर अगर इस खाद को लगातार डाला जाए तो 3 साल में वह बंजर जमीन भी खेती करने लायक बन जाएगी. इस खाद का इस्तेमाल आप पेड़ पौधों के साथ ही फसलों में कर सकते हैं. यह खाद पूरी तरह से ऑर्गेनिक है. इसमें कोई केमिकल नहीं है. इसके अलावा वह सोना मोती गेहूं भी उगाते हैं. जोकि काफी मशहूर है और हड़प्पा विरासत के वक्त का यह सोना मोती गेहूं है. इसके अलावा ऑर्गेनिक गुड बनाते हैं और काली सरसों का भी तेल बनाते हैं. उन्होंने बताया कि उनका हर एक प्रोडक्ट लोगों की सेहत के साथ ही खेती किसानी को बचाने के साथ ही उसे समृद्ध बनाने के लिए ही वह काम कर रहे हैं.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *