Last Updated:
UPSC Prelims 2026 : यूपीएससी प्रीलिम्स 24 मई को होने वाला है. ऐसे में दिल्ली के अनंतम कोचिंग के एक्सपर्ट राहुल पुरी ने कहा करेंट अफेयर्स पर ओवरफोकस न करें, ज्योग्राफी, इकोनॉमी, पॉलिटी, हिस्ट्री भी दोहराएं. साथ ही नया न पढ़ने से बचें. आइये जानते हैं अंतिम समय में कैसे करें तैयारी.
नई दिल्ली: देश के सबसे पावरफुल एग्जाम के जरिए लोग आईएएस, आईपीएस आईएफएस से लेकर तमाम सरकारी सर्विस में जाते हैं, उसका प्रीलिम्स एक्जाम 24 मई को होने वाला है. यूपीएससी प्रीलिम्स के अब एक हफ्ते से भी कम का समय बचा हुआ है. ऐसे में जो स्टूडेंट्स इस एग्जाम को देने जा रहे हैं, चाहे उनका यह पहला प्रयास हो या फिर दूसरा या अंतिम प्रयास हो. वो किन बातों का ख्याल रखें. यही जानने के लिए करोल बाग स्थित अनंतम आईएएस के एक्सपर्ट राहुल पुरी से लोकल 18 की टीम ने खास बातचीत की.
बता दें कि राहुल पुरी को 15 साल से भी ज्यादा का यूपीएससी के स्टूडेंट को पढ़ाने का अनुभव है. वह खुद 5 बार यूपीएससी का एग्जाम लिख चुके हैं. उन्होंने लोकल 18 से बताया कि यूपीएससी का एग्जाम ऐसा है, जिसमें तनाव होना स्वाभाविक है, लेकिन तनाव और भावनाओं में कैसे संतुलन बैठाना है. यही इस एग्जाम का मूल मंत्र है. क्योंकि इस एग्जाम में जब आप क्वालीफाई कर जाएंगे तो उसके बाद आपको जो सर्विस मिलेगी. उसमें भी भावनाओं को कंट्रोल करना बहुत जरूरी होता है. इसीलिए तनाव और भावनाओं दोनों को कंट्रोल में रखें.
इस सब्जेक्ट पर करें ज्यादा फोकस
एक्सपर्ट राहुल पुरी ने बताया कि इस एग्जाम में सबसे बड़ी गलती स्टूडेंट यह कर देते हैं कि वो करेंट अफेयर्स पर ज्यादा फोकस कर लेते हैं. जबकि बाकी सब्जेक्ट को छोड़ देते हैं. जबकि करेंट अफेयर्स का कोई दायरा ही नहीं है. जहां तक आप पढ़ेंगे. वहां तक कम लगेगा. ऐसे में जिन विषयों पर आपको ज्यादा फोकस करने की जरूरत अब है वो हैं ज्योग्राफी, इकोनामी, पॉलिटी और हिस्ट्री इन पर अगर आप फोकस रखेंगे तो आप यूपीएससी क्वालीफाई कर ले जाएंगे. उन्होंने कहा कि स्टूडेंट यह भी गलती करते हैं कि वो सिर्फ पढ़ते हैं, यह पढ़ने का एग्जाम नहीं है. इसमें आप कितना याद रख पाते हैं. यह बहुत जरूरी है. ऐसे में चीजों को याद करना सीखें. इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि इस दौरान सोशल मीडिया से अपनी दूरी बनाए रखें.
इस समय नया पढ़ने से बचें
एक्सपर्ट राहुल पुरी ने कहा कि अंतिम समय में कुछ भी नया पढ़ने से बचें. यह न सोचे कि उस यूट्यूब चैनल से भी देख लिया थोड़ा और किसी और किताब से भी पढ़ लिया, ऐसा बिल्कुल भी ना करें. जो आप एक साल या 2 साल से तैयारी कर रहे हैं. उसी को एक बार रिवाइज कर लें. रिवाइज करके एग्जाम को देने जाएं. इसके अलावा एग्जाम से पहले अपनी नींद पूरी जरूर कर लें. क्योंकि आपको दो पेपर लिखने हैं. इसके अलावा एक दिन पहले ही अपना एडमिट कार्ड और सारे जरूरी डॉक्यूमेंट अपने पास रख लें ताकि अंतिम वक्त में तनाव के चलते आप किसी भी चीज को भूल न जाएं.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें
