रेडियो जॉकी से बने एक्टर, सॉफ्टवेयर इंजीनियर के प्यार में हुए गिफ्तार, 5 साल डेटिंग के बाद रचाई शादी

Last Updated:

नानी की फिल्म ‘पैराडाइज’ अब ओटीटी पर धूम मचा रही है. फिल्म में उनका अनूठा किरदार दर्शकों पर असर डाल रहा है. वे किरदार से खुद को कनेक्ट महसूस कर रहे हैं. जाहिर है कि नेचुरल स्टार को कुछ सबसे बड़ी सफलताएं बड़े पर्दे से दूर मिली हैं. तेलुगु स्टार ने हाल में अपनी पत्नी अंजना येलावर्ती के साथ शादी के 14 साल पूरे किए. आइए, साउथ स्टार की निजी लव स्टोरी के बार में जानें.

नई दिल्ली: नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ 24 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब यह नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. नानी ने ‘ईगा’, ‘जर्सी’, ‘दसारा’ और ‘हाय नन्ना’ जैसी तेलुगु फिल्मों में काम करके अपनी एक खास पहचान बनाई है. हालांकि, जब वे बड़े स्टार नहीं थे, तब उनकी ऑफस्क्रीन लव स्टोरी की शुरुआत गुई थी. वे शादीशुदा जिंदगी के 14 बरस अपने लव लाइफ के साथ बिता चुके हैं. एक्टर ने पत्नी के नाम सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं और एक दिल छू लेने वाला मैसेज लिखा.
(फोटो साभार: Instagram@nameisnani)

नानी ने पत्नी के साथ अपने रिश्ते को ‘ब्लॉकबस्टर फैमिली लव स्टोरी’ बताते हुए एनिवर्सरी का जश्न मनाया. इस खास पोस्ट ने उनके शुरुआती दिनों की यादें भी ताजा कर दीं, जब नानी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे थे और उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि उनका करियर कहां तक जाएगा. (फोटो साभार: Instagram@nameisnani)

नानी की मुलाकात विशाखापत्तनम में एक कॉमन दोस्त के जरिए सॉफ्टवेयर इंजीनियर अंजना से हुई थी. उस समय नानी एक रेडियो जॉकी के तौर पर काम कर रहे थे और तब तक फिल्म स्टार नहीं बने थे. उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई.
(फोटो साभार: Instagram@nameisnani)

Add News18 as
Preferred Source on Google

कपल ने शादी करने से पहले पांच साल तक एक-दूसरे को डेट किया. 27 अक्टूबर 2012 को शादी के बंधन में बंध गए. ‘V6 एंटरटेनमेंट’ को दिए एक पुराने इंटरव्यू में नानी ने बताया था कि उन्हें अपनी शादी को लेकर कुछ संदेह थे, क्योंकि उन्होंने हाल में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था. (फोटो साभार: Instagram@nameisnani)

अंजना एक बहुत ही पढ़े-लिखे परिवार से थीं, इसलिए नानी को चिंता थी कि क्या वे उनके पेशे को स्वीकार करेंगे या नहीं. हालांकि, समय के साथ यह लव स्टोरी पूरी तरह सफल साबित हुई. शादी के 14 साल पूरे होने पर नानी ने इंस्टाग्राम पर अंजना के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, ‘इस ब्लॉकबस्टर फैमिली एंटरटेनर/लव स्टोरी के 14 साल.’ उनके इस सरल मैसेज में उनके साथ बिताए गए सफर की खुशी झलक रही थी. अंजना ने भी उनके एक्टिंग करियर के शुरुआती दिनों की कुछ यादें साझा कीं. (फोटो साभार: Instagram@nameisnani)

अंजना ‘द पैराडाइज’ की रिलीज के वक्त बताया कि कैसे एक बार वे कॉलेज से बंक मारकर फिल्म देखने गई थीं, लेकिन वहां पहुंचने पर पता चला कि उस फिल्म का कोई मॉर्निंग शो ही नहीं था. उन्होंने नानी के करियर में आई सफलताओं और असफलताओं को करीब से देखने के बारे में भी बात की और उनकी हर फिल्म को उनके ‘बच्चे’ की तरह बताया. (फोटो साभार: Instagram@nameisnani)

नानी ने एक रेडियो जॉकी के तौर पर अपना करियर शुरू किया था. वे आज तेलुगु सिनेमा के प्रमुख एक्टरओं में से एक हैं. नानी का सफर कई सफलताओं और चुनौतियों से भरा रहा है. नानी की नई फिल्म ‘द पैराडाइज’ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है, जिसे लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है. (फोटो साभार: Instagram@nameisnani)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *