जापान सुपर 500: गायत्री गोपीचंद और त्रीसा जॉली का जलवा, अगले दौर में बनाई जगह, ध्रुव-राधिका हारे

Last Updated:

भारत की स्टार शटलर गायत्री गोपीचंद और त्रीसा जॉली ने कुमामोतो मास्टर्स जापान सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट ने जीत से शुरुआतक की है. गायत्री और त्रिसा ने हिनाता सुजुकी और नाओ यामाकिता को सीधे गेम में हराया. वहीं, ध्रुव कपिला और राधिका शर्मा की जोड़ी को निराशा मिली.

गायत्री गोपीचंद और त्रीसा जॉली

नई दिल्ली: कुमामोतो मास्टर्स जापान सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की शुरुआत मिले-जुले परिणामों के साथ हुई. टूर्नामेंट के पहले दिन मंगलवार को महिला युगल और पुरुष युगल वर्गों में भारतीय जोड़ियों ने अगले दौर में प्रवेश किया, जबकि मिश्रित युगल स्पर्धा में निराशा हाथ लगी.

महिला युगल में गायत्री-त्रीसा की विजयी शुरुआत

भारत की शीर्ष महिला युगल जोड़ी गायत्री गोपीचंद और त्रीसा जॉली ने प्रतियोगिता में शानदार आगाज किया. इस साल नयी दिल्ली में आयोजित बीडब्ल्यूएफ (BWF) विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली इस जोड़ी ने पहले दौर में स्थानीय जापानी दावेदार हिनाता सुजुकी और नाओ यामाकिता का सामना किया. भारतीय जोड़ी ने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए 42 मिनट तक चले मुकाबले में जापानी जोड़ी को सीधे गेम में 21-17, 21-14 से पराजित किया. इस जीत के साथ गायत्री और त्रीसा की जोड़ी ने प्री-क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.

पुरुष युगल में हरिहरन और अर्जुन अगले दौर में

पुरुष युगल स्पर्धा में हरिहरन अम्साकरुणन और एमआर अर्जुन की भारतीय जोड़ी भी अगले दौर में पहुंचने में सफल रही. पहले दौर में उनका मुकाबला मलेशिया की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी आरोन चिया और सोह वूई यिक से था. मुकाबले के पहले गेम में जब भारतीय जोड़ी 11-6 से आगे चल रही थी, तब मैच शुरू होने के महज छह मिनट बाद मलेशियाई खिलाड़ी को चोट लग गई. चोट के कारण मलेशियाई जोड़ी को मैच बीच में ही छोड़ना पड़ा, जिससे भारतीय जोड़ी को अगले दौर का टिकट मिल गया.

मिश्रित युगल में ध्रुव और राधिका की हार

मिश्रित युगल स्पर्धा में भारत के लिए दिन अच्छा नहीं रहा. ध्रुव कपिला और राधिका शर्मा की भारतीय जोड़ी को क्वालीफाइंग के पहले दौर में ही हार का सामना करना पड़ा. उन्हें अमेरिका की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी चेन झी यी और फ्रांसेस्का कॉर्बेट ने 21-16, 21-15 से सीधे गेमों में हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया.

About the Author

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *