Last Updated:
दिल्ली वालों के लिए यमुना नदी में घूमने का नया मौका आ गया है. सोनिया विहार से जगतपुरी तक ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’ शुरू हो गई है. 500 रुपये में लोग क्रूज पर बैठकर नदी की सैर कर सकेंगे. जानिए कहां से मिलेगी टिकट और कैसा होगा सफर.
दिल्ली की यमुना में शुरू हुई क्रूज सफारी
नई दिल्ली: दिल्ली की भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच अब यमुना नदी में क्रूज पर बैठकर घूमने का मौका मिले तो कैसा रहेगा? नदी के किनारे खूबसूरत नजारे, ठंडी हवा और पानी के बीच सफर… अब यह सपना सच होने जा रहा है. दिल्ली में यमुना पर ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’ शुरू हो गई है. सोनिया विहार से जगतपुरी तक लोग क्रूज में बैठकर नदी की सैर कर सकेंगे. खास बात यह है कि इस सफर के लिए टिकट 500 रुपये रखा गया है.
केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ मंगलवार को उत्तर पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार से जगतपुरी तक के लिए ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’ का उद्घाटन किया. इससे पहले यमुना के छह किलोमीटर के हिस्से पर इसका प्रायोगिक परीक्षण किया गया था.
राष्ट्रीय जलमार्ग अधिनियम, 2016 के तहत यमुना नदी को राष्ट्रीय जलमार्ग-110 घोषित किया गया है. अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली में यमुना नदी के सोनिया विहार-जगतपुर खंड में क्रूज सेवा की शुरुआत इस राष्ट्रीय जलमार्ग की नौकायन और नदी पर्यटन की संभावनाओं का उपयोग करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
अधिकारियों ने बताया था कि पूरी क्रूज यात्रा का किराया 500 रुपये होगा. उनके अनुसार, टिकट दिल्ली पर्यटन वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन उपलब्ध होंगे. यह परियोजना भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई), दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए), दिल्ली पर्यटन और परिवहन विकास निगम (डीटीटीडीसी), सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग तथा दिल्ली जल बोर्ड के बीच समन्वय के माध्यम से विकसित की जा रही है.
भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण और दिल्ली सरकार की एजेंसियों ने क्रूज पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मार्च 2025 में एक समझौता किया था. क्रूज नौकाएं वातानुकूलित होंगी. इनमें शून्य अपशिष्ट निकासी वाली जैव शौचालय व्यवस्था, उद्घोषणा प्रणाली और सुरक्षा जैकेट की सुविधा भी होगी.
About the Author
Harshita Patel is working with News18 Hindi (hindi.news18.com) Central Desk since 2025. She has a good understanding of national, international, and local news, along with current affairs, gold rates, and resea…
