हापुड़: फैक्‍टरी में करता था मजदूरी, 16 साल बाद पुलिस से हुआ सामना, फिर सामने आया ऐसा राज, पैरों तले खिसकी जमीन

होमताजा खबरक्राइम

फैक्‍टरी में करता था मजदूरी, अचानक पुलिस से हुआ सामना, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Last Updated:

बीते 16 सालों से पुलिस के साथ आंख मिचौली का खेल खेलने वाले शख्‍स को आखिरकार हापुड़ से अरेस्‍ट कर लिया गया है. यह शख्‍स पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था. बीते कुछ सालों से वह हापुड़ की एक फैक्‍टरी में मजदूरी का काम कर रहा था. क्‍या था पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें आगे…

16 साल से फरार आरोपी को क्राइम ब्रांच ने अरेस्‍ट किया है.

Delhi Crime News: हापुड़ की फैक्‍टरी में मजदूरी का काम करने वाले उदयवीर को देखकर कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता था कि उसका अतीत किसी को भी चौंकने के लिए मजबूर कर सकता है. इस शख्‍स के असली राज से पर्दा तब उठा, जब बीते 16 सालों उसकी तलाश कर रही दिल्‍ली पुलिस की टीम अचानक हापुड़ की इस फैक्‍टरी में आ धमकी. इकसे बाद, इस शख्‍स के बारे में दिल्‍ली पुलिस ने जो बताया, उसे जानने के बाद सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई.

दरअसल, उदयवीर सिंह नाम का यह शख्‍स बीते 16 सालों से दिल्‍ली पुलिस के साथ आंख-मिचौली का गेम खेल रहा था. उदयवीर को दिल्ली पुलिस ने 1997 में पश्चिम विहार ईस्ट इलाके में हुई हत्या और लूट के मामले में अरेस्‍ट किया था. इस मामले में उसे अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी. 2010 में वह एक महीने की पैरोल पर जेल से बाहर आया था, लेकिन पैरोल खत्म होने के बाद वापस जेल नहीं लौटा. तब से दिल्‍ली पुलिस उसकी तलाश में लगातार हाथ-पैर मार रही थी.

गिरफ्त से बचने के लिए लगातार बदल रहा था अपने ठिकाने
पुलिस के अनुसार, फरार होने के बाद 61 साल का उदयवीर लगातार अपना ठिकाना बदलकर रहा था. उसकी गिरफ्तारी पर दिल्ली पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था. बीते कुछ समय से वह हा‍पुड़ की इस फैक्‍टरी में मजदूरी का काम कर रहा था. बीते दिनों, क्राइम ब्रांच की इंटर स्टेट सेल को इंटेल मिला कि आरोपी उदयवीर हापुड़ की इस फैक्‍टरी में छिपा हुआ है. इसके बाद दिल्‍ली पुलिस टीम ने हापुड़ के मसूरी-गुलावठी औद्योगिक क्षेत्र में दबिश दी. पुलिस ने यहां एक फैक्ट्री में काम कर रहे उदयवीर को गिरफ्तार कर लिया.

उदयवीर के खिलाफ दर्ज हैं कई जघन्‍य अपराध
दिल्‍ली पुलिस के अनुसार, उदयवीर के खिलाफ हापुड़ में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के मामले भी दर्ज हैं. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे बाकी उम्रकैद की सजा काटने के लिए तिहाड़ जेल भेज दिया गया है. वहीं, दिल्‍ली पुलिस ने यह पता लगाने का प्रयस कर रही है कि इन 16 साल के दौरान उदयवीर कहां-कहां रहा. पुलिस की गिरफ्त से बचाने के लिए किन-किन लोगों ने उसकी मदद की.

About the Author

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *