श्रेयस अय्यर का वनडे कप्तानी डेब्यू पर ही शर्मनाक रिकॉर्ड, बने पहले भारतीय कप्तान

होमखेलक्रिकेट

अय्यर का वनडे कप्तानी डेब्यू पर ही शर्मनाक रिकॉर्ड, बने पहले भारतीय कप्तान

Last Updated:

श्रेयस अय्यर पहली बार भारत की वनडे टीम की कमान संभाल रहे थे. न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में वह बिना खाता खोले आउट हो गए. इसके साथ ही वह वनडे कप्तानी के डेब्यू पर 0 रन पर आउट होने वाले पहले भारतीय बन गए. इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ था.

श्रेयस अय्यर ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथा वनडे किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा. टीम को वनडे में रनों के हिसाब से अपनी दूसरी सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी. न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रन हराया. टीम इंडिया के साथ-साथ श्रेयस अय्यर के नाम भी इस मुकाबे में शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया, जो पहली बार वनडे टीम की कमान संभाल रहे थे. दरअसल, अय्यर मैच में खाता खोले बिना आउट हो गए. इसके साथ ही वह वनडे कप्तानी के डेब्यू मुकाबले में 0 पर आउट होने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए.

बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती तीन वनडे में शुभमन गिल ने भारतीय टीम की कमान संभाली थी. इस दौरान भारत ने दो मुकाबले जीते, जबकि तीसरा मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. इसके बाद गिल टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए चले गए और आखिरी दो वनडे के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर को सौंपी गई. इससे पहले अय्यर की अगुवाई में भारत ने टी20 सीरीज 3-2 से अपने नाम की थी.

अय्यर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विल यंग के शानदार 125 रन की मदद से 333 रन बनाए. भारतीय टीम के सामने बड़ा लक्ष्य था, लेकिन पारी की शुरुआत बेहद खराब रही. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने पहले ही ओवर में तीन बड़े विकेट गंवा दिए. रोहित शर्मा, विराट कोहली और कप्तान श्रेयस अय्यर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. अय्यर के आउट होते ही उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया. वह वनडे कप्तानी के अपने पहले ही मैच में 0 पर आउट होने वाले भारत के पहले कप्तान बन गए. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह पहली बार नहीं हुआ है. अय्यर से पहले दुनिया के सात अन्य कप्तान अपने वनडे कप्तानी डेब्यू पर खाता खोलने में नाकाम रहे थे.

1975 में पहली बार बना हुआ था
वनडे कप्तानी के पहले मैच में 0 पर आउट होने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी ईस्ट अफ्रीका के हरिलाल शाह थे. उन्होंने 1975 में खेले गए पहले वनडे वर्ल्ड कप के दौरान यह अनचाहा रिकॉर्ड बनाया था. शाह अपने शुरुआती दो मुकाबलों में न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ खाता नहीं खोल सके थे. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने छह रन बनाए थे. इस लिस्ट में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन पोलॉक और वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान रामनरेश सरवन जैसे नाम भी शामिल हैं. बांग्लादेश के राजिन सालेह ने 2004 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कप्तानी डेब्यू करते हुए बिना खाता खोले अपना विकेट गंवाया था.

अय्यर के नाम एक और अनचाहा रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मुकाबले में भारतीय टीम की हालत इतनी खराब रही कि टारगेट का पीछा करते हुए पूरी टीम 89 रन पर सिमट गई. यह श्रेयस अय्यर की वनडे कप्तानी में पहली हार भी रही. इसके साथ ही उनके नाम एक और अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया. अय्यर अब विराट कोहली और शुभमन गिल के साथ उन भारतीय कप्तानों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्हें भारत की कप्तानी करते हुए अपना पहला टी20 इंटरनेशनल और पहला वनडे दोनों गंवाने पड़े. अय्यर की कप्तानी में भारत ने पहला टी20 मुकाबला आयरलैंड से हारा था. अब वनडे कप्तानी की शुरुआत भी हार के साथ हुई है.

About the Author

Shivam Upadhyay

परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *