Last Updated:
Delhi Palam Fire: दिल्ली के पालम इलाके में भीषण आग की घटना में सात लोगों की मौत हो गई है. कई अन्य लोग बुरी तरह झुलस गए हैं. फायर ब्रिगेड की 30 गाड़ियां मौके पर तैनात हैं. राहत और बचाव कार्य चल रहा है. प्रधानमंत्री ने मारे गए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख की सहायता की घोषणा की है.
दमकल विभाग आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है. फोटो- एएनआई
Delhi Palam Fire: दिल्ली के पालम इलाके की एक बिल्डिंग में भीषण आग लगी है. इस घटना में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोगों की हालत नाुजक बताई जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है. यह बिल्डिंग पालम कॉलोनी की गली नंबर 2 में है. इसमें राजेंद्र कश्यप का पूरा परिवार रहता था. परिवार के तकरीबन 15 लोग थे. राजेंद्र कश्यप मार्केट के प्रधान भी हैं और यह पूरी बिल्डिंग उनकी ही है, जिसकी बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पर ब्यूटी पार्लर, चूड़ी की दुकान और दूसरे व्यवसाय चलते हैं. ऊपर के फ्लोर में उनके परिवार के लोग रहते हैं. रविवार सुबह 6:30 बजे के आसपास आग लगी.
इसके बाद कई लोग तो ऊपर से कूद भी गए लेकिन बाकी परिवार के लोग अंदर फंस गए हैं, जिनमें महिलाएं भी हैं. फायर ब्रिगेड की टीम में जब तक मौके पर पहुंची तब तक आज बहुत ज्यादा लग गई थी. आसपास के लोग भी कोशिश कर रहे थे लेकिन फंसे हुए लोगों को बाहर नहीं निकाला जा सका. हालात इतने बिगड़ गए की दमकल को भी 30 गाड़ियां भेजनी पड़ी. हाईड्रोलिक मशीन के जरिए जिन लोगों को निकाला गया. वे पूरी रह से बेहोशी की हालत में थे.
