Ground Report: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के हाईटेक वेटिंग एरिया का जानें हाल, 5 महीने पहले हुआ था तैयार

होमताजा खबरDelhi

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के हाईटेक वेटिंग एरिया का क्या है हाल, देखें रिपोर्ट

Last Updated:

New Delhi Railway Station Ladies Waiting Room Ground Report: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अक्टूबर 2025 में तैयार किया गया हाईटेक वेटिंग एरिया की स्थिति 5 महीनों में ही बदल गई है. यहां कई टॉयलेट में ताला लगा हुआ है. पंखे बहुत ही ऊंचाई पर लगे हुए हैं. जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है. देखें इस रिपोर्ट में.

ख़बरें फटाफट

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बनाया गया वेटिंग एरिया 

नई दिल्ली : अक्टूबर 2025 में जब दिवाली और छठ पूजा करीब थी, तब भारतीय रेलवे की ओर से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक चमचमाता हुआ वेटिंग एरिया तैयार किया गया था, जिसके बारे में कहा जा रहा था कि यह सबसे हाईटेक वेटिंग एरिया होगा. यहां पर यात्रियों को हर तरह की सुविधाएं भी मिलेंगी. यह भी कहा जा रहा था कि यहां पर एक बार में 6000 से ज्यादा यात्री बैठ सकेंगे, लेकिन फिलहाल इस भीषण गर्मी में जब लोकल 18 की टीम ने इस वेटिंग एरिया की ग्राउंड रिपोर्ट की तो पाया कि सिर्फ 5 महीने में यहां की क्या स्थिति है.

यहां बनाए गए 30 शौचालय में से 2 के दरवाजे बंद पड़े हुए हैं. इसके अलावा यहां पंखे इतनी ऊंचाई पर लगाए गए हैं कि नीचे तक उनकी हवा ही नहीं पहुंचती है. यहां पर कुर्सियां जो शुरुआत में लगी थी, बस उतनी ही लगी हुई हैं, इसके अलावा ना कुर्सियों की संख्या भी नहीं बढ़ाई गई. बात करें सुरक्षा की तो सुरक्षा के नाम पर सिर्फ एक सुरक्षाकर्मी को गेट पर तैनात किया गया है. बाकी सभी सुरक्षाकर्मियों को यहां से हटा दिया गया है.

2 शौचालय में लगा है ताला

सबसे बड़ी दिक्कत इस वेटिंग एरिया में यह है कि शुरुआत में जब यह तैयार हुआ तो महिलाओं के लिए बेहद साफ और सुरक्षित महिला शौचालय का निर्माण कराया गया था, जिसमें वेस्टर्न टॉयलेट और इंडियन टॉयलेट दोनों थे, लेकिन वर्तमान में यहां 2 टॉयलेट के दरवाजे बंद कर दिए गए हैं. इंडियन टॉयलेट की बात करें तो इंडियन टॉयलेट के दरवाजे खुले हुए हैं. ऐसे में यहां पर आने वाली महिलाओं को थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. यहां साफ-सफाई का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है.

यहां जमीन पर सोते हैं लोग, गंदगी का है अंबार

इस वेटिंग एरिया में शुरुआत में कहा गया था कि कुर्सियों की संख्या बढ़ाई जाएगी, लेकिन एक भी कुर्सी की संख्या नहीं बढ़ाई गई है. लोग जमीन पर सो रहे हैं. साथ ही जमीन पर गंदगी कर रहे हैं. गंदगी ऐसी कि जिसे देखकर लग रहा है कि यहां पर रोज सफाई नहीं होती है और तो और इस वेटिंग एरिया में पंखे बेहद ऊंचाई पर लगे हुए हैं. जिस वजह से इस भीषण गर्मी में टेंट के बने हुए इस वेटिंग एरिया में लोगों का ठहरना मुश्किल हो सकता है. बात करें चार्जिंग पॉइंट की तो यहां चार्जिंग प्वाइंट्स भी लोगों ने तोड़फोड़ दिए हैं. आपको बता दें कि यहां पर 2,860 वर्ग मीटर में फैला एक टिकटिंग क्षेत्र, 1,150 वर्ग मीटर में फैला एक पोस्ट टिकटिंग क्षेत्र और 1,218 वर्ग मीटर में फैला एक प्री टिकटिंग क्षेत्र भी है. वहां पर भी सफाई का ध्यान नहीं रखा जा रहा है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *