जिंदगी भर चलेगी इस कार की बैटरी, खराब होने पर कंपनी उठाएगी खर्चा, EV खरीदने पर मिलेगा सबसे धांसू ऑफर
Last Updated:
MG Windsor EV एक मिड साइज इलेक्ट्रिक SUV है, जो 2024 के अंत में लॉन्च हुई और टाटा नेक्सॉन को टक्कर दी. लाइफटाइम बैटरी वारंटी और फीचर्स से यह इंडिया की फास्टेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार बनी.
विंडसर भारत नेक्सॉन से भी ज्यादा तेज बिकने वाली ईवी बन गई है.
नई दिल्ली. MG Windsor EV एक इलेक्ट्रिक मिड साइज SUV है और इसे साल 2024 के आखिर में लॉन्च किया गया था और लॉन्च होने के बाद से ही ये कार मार्केट में छा गई और टाटा नेक्सॉन (Tata Nexon) जैसी बेहद लोकप्रिय कार को भी कड़ी टक्कर दी.
इंडिया में पहली बार बिल्कुल नए डिजाइन, धांसू फीचर्स और लंबी रेंज की वजह से तो ग्राहकों को पसंद आई ही है, साथ ही, इसके साथ मिल रही बैटरी पर लाइफटाइम वारंटी ने भी ग्राहकों को रेंज एंग्जायटी और लॉन्ग टर्म मेंटनेंस की चिंता से बचा लिया है. क्योंकि, बैटरी इलेक्ट्रिक कार का सबसे महंगा पार्ट होता है. इन्हीं सब वजहों से ये इलेक्ट्रिक कार इंडिया की फास्टेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार बन गई. सिर्फ 6 महीने में ही इसे 20 हजार से ज्यादा ग्राहक खरीद चुके हैं.
फीचर्स
– लाइफटाइम बैटरी वारंटी: पहले मालिक के लिए लाइफटाइम बैटरी वारंटी, और दूसरे मालिक के लिए 8 साल या 1,60,000 किलोमीटर की वारंटी
– कीमत: दिल्ली में ओन रोड 15.01 लाख रुपये से 17.09 लाख रुपये के बीच
– वेरिएंट: एक्साइट, एक्सक्लूसिव और एसेंस
– रेंज: 331 किमी
– मोटर: आगे के पहियों को पावर देती है, 134bhp/200Nm का पावर आउटपुट
– ड्राइविंग मोड्स: इको, इको+, नॉर्मल और स्पोर्ट
डिज़ाइन
– एक्सटीरियर: स्प्लिट हेडलैंप सेटअप, A-पिलर-माउंटेड ORVMs, फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल, एलॉय व्हील्स
– इंटीरियर: 15.6 इंच का फ्रीस्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, हॉरिजॉन्टल माउंटेड AC वेंट, डुअल-टोन अपहोल्स्ट्री
इन कारों से टक्कर
भारत में एमजी की इस कार की टक्कर टाटा नेक्सन ईवी, महिंद्रा एक्सयूवी400, हुंडई क्रेटा ईवी जैसी लोकप्रिय कारों से होती है.
