Delhi Rain: दिल्ली-NCR में सुबह से ही बारिश, हवाएं भी तेज, दफ्तर जाने से पहले देख लें मौसम रिपोर्ट

Delhi Aaj ka mausam live: दिल्ली-NCR में आज यानी शुक्रवार सुबह झमाझम बारिश हुई. दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम समेत एनसीआर के इलाकों में शुक्रवार तड़के से ही बारिश हो रही है. कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश है. इस दौरान तेज हवाएं भी चल रही हैं. दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश से मौसम अचानक बदल गया है. हवा में ठंडक घुल गई है और मौसम सुहाना हो गया है. लोगों को एक बार फिर से कंबल निकालने की जरूरत पड़ गई है. अगर आप सुबह-सुबह दफ्तर जाने वाले हैं तो आपको दिल्ली-एनसीआर का वेदर रिपोर्ट जानना चाहिए.

दरअसल, दिल्ली-एनसीआर में अभी बारिश का सिलसिला जारी है. बीते एक-दो दिनों से रह-रहकर बारिश हो रही है. बारिश से दिल्ली-एनसीआर का तापमान 10 डिग्री तक गिर गया है. इससे एक बार फिर ठंड ने यूटर्न ले लिया है. आईएमडी यानी मौसम विभाग ने अभी 2 दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इसका मतलब है कि आज और कल यानी शनिवार को भी बारिश होगी. अभी दिल्ली-एनसीआर का पारा 18 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. बारिश की वजह से यातायात भी प्रभावित हो सकता है. ऐसे में दफ्तर या काम के लिए आप घर से जरा समय से पहले ही निकलें.

मौसम विभाग का अलर्ट

आईएमडी यानी भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और पूरे एनसीआर में आज से 2 दिन तक बूंदाबांदी और तेज हवा के आसार हैं. बताया जा रहा है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते अगले 2 दिन तक एनसीआर का मौसम बदला रहेगा. इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर तक हवा की गति रहने की संभावना. अभी इसका असर दिख भी रहा है. आज यानी शुक्रवार को तापमान 26 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है.

गुरुवार को छाए रहे बादल

इससे पहले दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहे और तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहा. इससे एक दिन पहले ही मौसम में आए अचानक बदलाव से बढ़ती गर्मी से काफी राहत मिली थी. मौसम की स्थिति में सुधार के बावजूद पूरे शहर में हवा की गुणवत्ता (Air Quality) ज़्यादातर ‘मध्यम’ से ‘खराब’ श्रेणी में ही बनी रही.

आईएमडी की भविष्यवाणी जानिए

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राष्ट्रीय राजधानी के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है और निवासियों और अधिकारियों से संभावित व्यवधानों के लिए तैयार रहने का आग्रह किया है. मौसम विभाग के अनुसार, ‘कई जगहों पर गरज-चमक, बिजली कड़कने और तेज़ सतही हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की बहुत अधिक संभावना है. इन हवाओं की गति 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है और झोंकों के रूप में यह 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक भी जा सकती है. ऐसी स्थितियां शुक्रवार तक जारी रहने की उम्मीद है.

बुधवार को अचानक बदला दिल्ली-एनसीआर का मौसम

गौरतलब है कि बुधवार शाम को दिल्ली में अचानक मौसम में भारी बदलाव देखने को मिला. इसमें धूल भरी आंधी, भारी बारिश, बिजली कड़कना और तेज़ हवाएं शामिल थीं. इसके चलते सामान्य जनजीवन बाधित हो गया. इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खराब मौसम की स्थिति के कारण कम से कम 16 उड़ानों को पास के शहरों में डायवर्ट करना पड़ा.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *