Last Updated:
देश के शीर्ष तकनीकी संस्थानों में प्रवेश की प्रक्रिया अब आसान होगी. विशेषज्ञ आशीष शर्मा के अनुसार, केवल जेईई मेन पास करके एनआईटी और आईआईआईटी में दाखिला मिल सकता है. आईआईटी के लिए ही जेईई एडवांस्ड अनिवार्य है. कंप्यूटर साइंस के लिए रैंक 10,000 के भीतर होनी चाहिए. डेटा साइंस भी बेहतर विकल्प है.
नई दिल्ली: आईआईटी जेईई एक ऐसा एग्जाम उन स्टूडेंट्स के लिए सपनों की उड़ान बनता है जो देश के आईआईटी, एनआईटी या आईआईआईटी में एडमिशन लेने चाहते हैं. एनआईटी, आईआईटी और आईआईआईटी देश के बड़े संस्थान हैं. यहां पढ़ना छात्रों का सपना होता है. लेकिन यहां एडमिशन को लेकर छात्र अक्सर कन्फ्यूज भी रहते हैं. उनके मन में सवाल रहता है कि इन संस्थानों में एडमिशन कैसे लें और कितनी रैंक पर यहां एडमिशन मिलता है. इन तीनों में आखिर क्या अंतर है?
यही जानने के लिए जब देश की राजधानी दिल्ली के सीनियर एक्सपर्ट आशीष शर्मा से लोकल 18 ने खास बातचीत की है. वे खुद भी आईआईटी रुड़की से पास आउट हैं. उन्होंने बताया कि जिन छात्रों ने आईआईटी जेईई मेन पास कर लिया, वे भारत के किसी भी एनआईटी यानी नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी या आईआईआईटी यानी इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ इनफर्मेशन टेक्नोलॉजी में एडमिशन ले सकते हैं या भारत सरकार के किसी भी कॉलेज और यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले सकते हैं.
आईआईटी जेईई एडवांस्ड किनके लिए जरूरी?
यदि उन्हें आईआईटी यानी इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में एडमिशन नहीं लेना है तो उनके लिए आईआईटी जेईई एडवांस्ड का पेपर देना जरूरी नहीं होता है. आईआईटी जेईई एडवांस्ड का पेपर वही स्टूडेंट देते हैं जिनको एनआईटी और आईआईआईटी में एडमिशन नहीं लेना होता है, बल्कि देश के टॉप आईआईटी में एडमिशन लेने का सपना होता है. बहुत कम लोग यह जानते हैं कि आईआईटी जेईई का मेन पेपर देकर देश की टॉप यूनिवर्सिटी या कॉलेज के साथ-साथ एनआईटी और आईआईआईटी में एडमिशन लिया जा सकता है. एडवांस्ड का जो पेपर होता है वह सिर्फ इसलिए होता है जब आपको टॉप आईआईटी में एडमिशन लेना हो.
इतनी रैंक जरूरी
एक्सपर्ट आशीष शर्मा ने बताया कि वर्तमान में कंप्यूटर साइंस में सबसे ज्यादा कंपटीशन है. हर बच्चा कंप्यूटर साइंस लेना चाहता है. ऐसे में आईआईआईटी में अगर आपको कंप्यूटर साइंस ब्रांच चाहिए तो आपकी रैंक 1000 के अंदर होनी चाहिए. आईआईआईटी हैदराबाद में एडमिशन के लिए 1000 से लेकर 3000 के बीच रैंक होनी चाहिए. इसके अलावा आईआईआईटी बेंगलुरु, दिल्ली या इलाहाबाद में एडमिशन के लिए रैंक 5000 से लेकर 6000 के बीच होनी चाहिए. कुछ नई ब्रांच भी आ गई है, जैसे डाटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और यह कंप्यूटर साइंस के ही बराबर की ब्रांच मानी जाती है. अगर आपको कंप्यूटर साइंस की ब्रांच नहीं मिल पाई तो आप इन ब्रांच में एडमिशन ले सकते हैं, लेकिन इसके लिए भी आपकी रैंक 10,000 के अंदर ही होनी चाहिएय तभी आपको सीट मिल सकेगी.
About the Author
मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.
