IFFD 2026 का भव्य आगाज, 125 फिल्मों का जलवा, मनोज बाजपेयी-अनुपम खेर जैसे दिग्गज साझा करेंगे अनुभव

Last Updated:

राजधानी दिल्ली में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल दिल्ली (IFFD) 2026 का शानदार आगाज हो गया है. भारत मंडपम, प्रगति मैदान में हुए इस भव्य उद्घाटन समारोह के साथ दिल्ली ने खुद को एक ग्लोबल फिल्म हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ा दिया है.

ख़बरें फटाफट

फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

नई दिल्ली. इस मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह सिर्फ फिल्मों का फेस्टिवल नहीं, बल्कि कहानियों, सपनों और भावनाओं का उत्सव है. उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में दिल्ली, मुंबई, पुणे और गोवा जैसे बड़े फिल्म हब के बराबर खड़ी नजर आएगी.

उद्घाटन समारोह में रेड कार्पेट, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लाइव परफॉर्मेंस और गाला प्रीमियर जैसे कई खास आयोजन हुए. साथ ही, भारतीय सिनेमा की यात्रा पर आधारित एक खास ऑडियो-विजुअल फिल्म भी दिखाई गई. कार्यक्रम के आखिर में ओपनिंग फिल्म “SIRÂT” की स्क्रीनिंग भी की गई.

31 मार्च तक चलेगा फेस्टिवल

इस दौरान कई बड़े नाम भी मौजूद रहे. हेमा मालिनी, कंगना रनौत, शर्मिला टैगोर, मधुर भंडारकर, विवेक ओबेरॉय, अर्जुन कपूर, विक्की कौशल, सान्या मल्होत्रा और सिद्धांत चतुर्वेदी समेत कई सितारों ने कार्यक्रम की रौनक बढ़ाई. फेस्टिवल 25 मार्च से 31 मार्च तक चलेगा, जिसमें 125 से ज्यादा भारतीय और इंटरनेशनल फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी. इसके अलावा मास्टरक्लास, पैनल डिस्कशन, वर्कशॉप और लाइव इवेंट्स भी आयोजित किए जाएंगे.

दिल्ली को वैश्विक फिल्म हब बनाने का संकल्प दोहराया

बता दें कि पूरे हफ्ते दिल्ली के अलग-अलग PVR सिनेमाघरों और खास जगहों पर भी फिल्में दिखाई जाएंगी, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इस फेस्टिवल का हिस्सा बन सकें. कुल मिलाकर, IFFD 2026 दिल्ली के लिए सिर्फ एक इवेंट नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है, जो राजधानी को एक “क्रिएटिव कैपिटल” के रूप में पहचान दिलाने की कोशिश है.

About the Author

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *