दिल्ली-एनसीआर में आज बदलेगा मौसम, बारिश से सावधान! 50 km/h की रफ्तार से चलेगी आंधी, जानें कल का हाल

होमताजा खबरDelhi

दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश से सावधान! 50 km/h की रफ्तार से चलेगी

Last Updated:

दिल्ली-एनसीआर में आज येलो अलर्ट के साथ मौसम बदलेगा. 50 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी और बारिश की संभावना है. जिससे तापमान में गिरावट आएगी. 30 मार्च को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। विभाग ने सुरक्षित रहने की सलाह दी है.

ख़बरें फटाफट

नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर में बीते तीन दिनों से सिर्फ बादलों की आवाजाही देखने के लिए मिल रही है. बहुत ज्यादा बारिश नहीं हुई है. जिस वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में काफी बढ़ोतरी देखी जा रही है. यही वजह है कि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, लेकिन आज दिल्ली एनसीआर में मौसम बदलेगा. इसी के साथ ही बारिश होने का भी पूर्वानुमान है.

आज के मौसम का हाल

  • भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज दिल्ली नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और गुड़गांव समेत गाजियाबाद के लिए येलो अलर्ट जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग की माने तो दिल्ली एनसीआर में आज 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है और इसी साथी बारिश होने की भी पूरी संभावना है.
दिल्ली-एनसीआर के मौसम का हाल

30 मार्च को गिरेगा तापमान

  • बात करें कल के मौसम की तो 30 मार्च को भी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बारिश होने की पूरी संभावना जताई है. 29 मार्च की बारिश के बाद 30 मार्च को अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस गिरावट होगी. अधिकतम तापमान 30 मार्च को 29 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाएगा. जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 19 से 20 डिग्री कर सेल्सियस के करीब आ सकता है. वहीं 31 मार्च को दिल्ली एनसीआर में बादल रहेंगे और अधिकतम तापमान एक बार फिर से स्थिर हो जाएगा.

अप्रैल में ऐसा रहेगा मौसम

  • बात करें अप्रैल की तो एक और दो अप्रैल के मौसम का भी पूर्वानुमान भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जारी कर दिया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग की माने तो 1 अप्रैल को दिल्ली एनसीआर का अधिकतम तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा लेकिन दो अप्रैल से दिल्ली एनसीआर में अधिकतम तापमान में काफी हद तक बढ़ोतरी देखने के लिए मिल रही है.  2 अप्रैल को दिल्ली एनसीआर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस को छू लेगा. बात करें हवाओं की तो बीते 24 घंटे के दौरान सिर्फ 19 किलोमीटर प्रति घंटे गिरफ्तार से हवाएं चली है.

क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक?

  • स्काईमेट वेदर मौसम एजेंसी के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. महेश पलावत ने बताया कि एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस 28 मार्च को पहाड़ों पर पहुंच चुका है. जिसके प्रभाव से पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी शुरू हो जाएगी. दूसरी तरफ पंजाब और हरियाणा के पश्चिमी जिलों सहित उत्तरी और पश्चिमी राजस्थान में भी बारिश और आंधी शुरू हो सकती है. 29 मार्च से बारिश का दायरा बढ़ जाएगा और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के साथ-साथ गुजरात के और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में भी बारिश होगी. पूर्वी और उत्तर पूर्वी भारत बारिश में भी बारिश होगी. दक्षिण भारत के भी कई राज्य हल्की से मध्यम बारिश देखेंगे. कुल मिला करके यह कहा जा सकता है कि अगले चार-पांच दिनों के दौरान देश में अच्छी बारिश होगी और तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी.

प्रमुख शहरों का तापमान और AQI

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान AQI
दिल्ली 32 20 166
नोएडा 33 22 173
गाजियाबाद 33 22 190
गुड़गांव 33 22 166
ग्रेटर नोएडा 33 22 205
फरीदाबाद 34 22 185

(नोट- ये आंकड़े रविवार के हैं)

About the Author

Prashun Singh

मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *