Last Updated:
Delhi Top 4 Engineering Colleges Admission : दिल्ली में जॉइंट एडमिशन कमेटी 2026 के तहत एनएसयूटी, आईजीडीटीडब्ल्यू, डीटीयू, आईआईआईटी दिल्ली में बीटेक बीआर्क एडमिशन 28 मई KS बाद रजिस्ट्रेशन से शुरू होगा. यहां एडमिशन जेईई मेन रैंक और 12वीं अंकों के आधार पर किया जाएगा,
नई दिल्ली: इंजीनियर बनने का सपना देख रहे छात्र-छात्राओं की उनके पसंदीदा टेक्निकल यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने जा रही है. 28 मई के बाद पंजीकरण शुरू होंगे. ज्यादातर ऐसा होता है कि स्टूडेंट्स एडमिशन की प्रक्रिया को नहीं समझ पाते या चॉइस भरते समय गलत तरीकों को अपना लेते हैं, जिस वजह से उनकी पसंदीदा यूनिवर्सिटी उन्हें नहीं मिल पाती है. ऐसे में जॉइंट एडमिशन कमेटी के अध्यक्ष (एडमिशन) प्रोफेसर तरुण रावत से बात की गई तो उन्होंने इसके बारे में पूरी जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि इस साल नेताजी सुभाष टेक्निकल यूनिवर्सिटी कोऑर्डिनेटर है जॉइंट एडमिशन कमेटी 2026 की. इस बार इसमें चार बड़ी टेक्निकल यूनिवर्सिटी को शामिल किया गया है, जिसमें नेताजी सुभाष टेक्निकल यूनिवर्सिटी, इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर वूमेन, डीटीयू और आईआईआईटी दिल्ली है. ये चारों ही बड़ी टेक्निकल यूनिवर्सिटी हैं. इसमें एडमिशन लेने का सपना सभी स्टूडेंट्स का होता है, लेकिन अक्सर स्टूडेंट्स कई गलती कर देते हैं, जिसे जानना उनके लिए बेहद जरूरी है.
एजेंट के चक्कर में न फंसे स्टूडेंट
जॉइंट एडमिशन कमेटी के अध्यक्ष एडमिशन प्रोफेसर तरुण रावत ने बताया कि स्टूडेंट के लिए पूरी जानकारी जॉइंट एडमिशन कमेटी की जो ऑफिशल वेबसाइट है उसे पर जल्द ही अपडेट की जाएगी. यह वेबसाइट jacdelhi.admissions.nic.in है. स्टूडेंट को सारी जानकारी यहीं से लेनी है. उन्हें एजेंट के चक्कर में नहीं फंसना है. अक्सर देखा जाता है कि कुछ एजेंट सक्रिय हो जाते हैं और वो बच्चों को बड़ी टेक्निकल यूनिवर्सिटी में एडमिशन कराने का झांसा देकर उनसे पैसे ले लेते हैं. उनके साथ फ्रॉड करते हैं. ऐसे में ऐसे लोगों से दूर रहें. उन्होंने बताया कि अगले एक से दो हफ्ते के अंदर एडमिशन से जुड़ी जानकारी जैसे इन चारों यूनिवर्सिटी में कितनी सीट है, कितनी फीस है, कितनी ब्रांच है और एडमिशन का क्राइटेरिया यानी नियम क्या है, यह सब कुछ जारी कर दिया जाएगा. इसी पर भरोसा करें.
जानें किस आधार पर लिए जाएंगे एडमिशन
जॉइंट एडमिशन कमेटी के अध्यक्ष एडमिशन प्रोफेसर तरुण रावत ने बताया कि एडमिशन की क्राइटेरिया की बात करें तो बीटेक में इन चारों यूनिवर्सिटी में एडमिशन जेईई मेन पेपर 1 की कॉमन रैंक लिस्ट के आधार पर लिए जाते हैं. इसके अलावा बैचलर ऑफ़ आर्किटेक्चर में जेईई मेन पेपर 2 की कॉमन रैंक लिस्ट के आधार पर लिए जाते हैं. जनरल कैटेगरी के लिए 12वीं में 60% और ओबीसी के लिए 55% और एससी के लिए 50% का नियम रखा जाता है. लगभग चार से पांच राउंड में यह पूरी प्रक्रिया होती है.
चॉइस भरते समय ना करें गलती
प्रोफेसर तरुण रावत ने बताया कि जब स्टूडेंट फॉर्म भरते हैं. यानी उसमें अपनी चॉइस भरते हैं तो अक्सर वह तीन या चार ही ब्रांच को प्रेफरेंस देते हुए भर देते हैं, लेकिन उन्हें यह गलती नहीं करनी है. उन्हें चॉइस में सभी ब्रांच भरनी है, क्योंकि बाद में जितने राउंड होंगे सीट और ब्रांच अपग्रेड होती रहेगी. उससे पहले आपको प्रेफरेंस में सारी ब्रांच भरनी चाहिए. क्योंकि अगर अपने मान लीजिए दो या तीन ही ब्रांच भरी और वो राउंड एक में आपको नहीं मिली तो फिर आपको नुकसान हो जाएगा. इसीलिए सारी ब्रांच भरें और विड्रॉल की अंतिम तारीख का इंतजार करें. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि 28 मई के बाद पंजीकरण शुरू कराए जाएंगे. स्टूडेंट के लिए जरूरी है कि वो पंजीकरण तारीख से लेकर रिजल्ट आने के बीच तक लगातार वेबसाइट को दिन में चार बार चेक करें. हर वक्त अपडेट रहेंगे तो दाखिले में कोई भी गलती नहीं होगी.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें
