Delhi Election 2025: दिल्ली की इन 8 सीटों पर दिलचस्प होगा मुकाबला, जानें हॉट सीटों का चुनावी प्रोफाइल

होमफोटोफोटो

दिल्ली की इन 8 सीटों पर होगा कड़ा मुकाबला, जानें हॉट सीटों का चुनावी प्रोफाइल

Last Updated:

Delhi Chunav 2025: देश की राजधानी दिल्ली में कई सीटों पर रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा. यहां हम आपको 8 हॉट हाईप्रोफाइल सीटों के बारे में बता रहे हैं. इनमें से कई सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला देखा जा रहा है और कई सीटों पर एक के सामने दूसरा प्रतिबंधी कमर कस कर खड़ा है. जिनकी चर्चा इस चुनाव में सबसे ज्यादा हो रही है.

नई दिल्ली विधानसभा सीट:- पिछली बार आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल ने जीत हासिल की थी. इस बार आप के अरविंद केजरीवाल, भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित के बीच मुकाबला है. लगातार तीन बार इस सीट का प्रतिनिधित्व करने वाली दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को 2013 विधानसभा चुनाव में शिकस्त देकर अरविंद केजरीवाल दिल्ली की सत्ता पर काबिज हुए थे. उन्होंने लगातार तीन बार इस विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया. इस समय यह सीट केजरीवाल के पास है.

कालकाजी विधानसभा सीट:- पिछली बार इस सीट से आप से आतिशी ने जीत हासिल की थी. ऐसे में इस बार आप से आतिशी, भाजपा से रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस से अलका लांबा मैदान में हैं.इस बार के विधानसभा चुनाव में कालकाजी सीट पर हॉट सीट बन चुकी है, क्योंकि यहां से वर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी विधायक हैं. यहां पर प्रसिद्ध देवी काली मां का मंदिर है. 2020 में कालकाजी विधानसभा सीट से आतिशी चुनाव जीती थीं, उन्हें करीब 55,897 वोट मिले थे. इस बार उनके सामने कांग्रेस से अलका लांबा और भाजपा से रमेश बिधूड़ी चुनावी मैदान में है. राजनीतिक विशेषज्ञाें का मानना है कि मुकाबला रोचक होने वाला है.

जंगपुरा विधानसभा सीट:- पिछली बार यहां से आप से प्रवीण कुमार ने जीत हासिल की थी. ऐसे में इस बार आप से मनीष सिसोदिया, भाजपा से तरविंदर सिंह मारवाह और कांग्रेस से फरहद सूरी मैदान में हैं. इस बार जंगपुरा विधानसभा सीट पर चर्चा में है, क्योंकि आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को पार्टी ने यहां से टिकट दिया है. इससे पहले मनीष सिसोदिया पटपड़गंज विधानसभा से चुनाव लड़ते रहे हैं. जंगपुरा में आम आदमी पार्टी के वर्तमान विधायक प्रवीण कुमार है वह नौकरी छोड़कर अन्ना आंदोलन से जुड़े थे. जंगपुरा सीट पर साल 2020 के विधानसभा चुनाव में प्रवीण कुमार करीब 45,086 वोटों से जीत हासिल की थी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

पटपड़गंज विधानसभा सीट:- पिछली बार यहां से आप से मनीष सिसोदिया ने जीत हासिल की थी. इस बार किसके बीच मुकाबला आप से अवध ओझा, भाजपा से रविंदर सिंह नेगी और कांग्रेस से अनिल कुमार मैदान में हैं. इस बार के विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ा बदलाव पटपड़गंज विधानसभा सीट पर देखने को मिला है. आम आदमी पार्टी ने यहां से शिक्षक अवध ओझा को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है. जबकि इससे पहले यहां से पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया यहां से चुनाव लड़ते रहे हैं.

गांधी नगर विधानसभा सीट:- इस बार यहां आप से नवीन चौधरी, भाजपा से सरदार अरविंदर सिंह लवली और कांग्रेस ने अभी प्रत्याशी का एलान नहीं किया है. दिल्ली विधानसभा चुनाव में कई सीटों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है. अगर बात गांधी नगर सीट की करें तो यहां लड़ाई काफी दिलचस्प है. इस बार बीजेपी ने पूर्व कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली को मैदान में उतारा है. एक दौर में यह सीट कांग्रेस की गढ़ मानी जाती थी. वहीं, आप ने यहां से नवीन चौधरी को टिकट दिया है. फिलहाल कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार का एलान इस सीट पर नहीं किया है. इस सीट को दिल्ली की हाईप्रोफाइल सीट माना जाता है.

करावल नगर सीट :- करावल नगर सीट पर भाजपा ने मौजूदा विधायक मोहन सिंह बिष्ट की जगह कपिल मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है. इसे लेकर बिष्ट नाराज बताए जा रहे हैं. कपिल पहले आप में थे. वह वर्ष 2015 में आप की टिकट पर चुनाव लड़कर करावल नगर से विधायक बने और केजरीवाल सरकार में मंत्री भी रहे, लेकिन 2019 में कपिल ने आप का साथ छोड़कर भाजपा से रिश्ता जोड़ लिया था. यहां से कांग्रेस ने पीके मिश्रा को मैदान में उतारा है. इनके लिए यह नया अनुभव है.

बुराड़ी सीट:- बुराड़ी से दो बार के विधायक संजीव झा को आप ने मैदान में बरकरार रखा है. कांग्रेस ने मंगेश त्यागी को चुनावी रण में उतारा है. भाजपा ने यहां से टिकट घोषित नहीं किया है, लेकिन इस बार यहां पर कड़ा मुकाबला होने की पूरी-पूरी संभावना बनी हुई है.

दिल्ली कैंट और ग्रेटर कैलाश सीट :- जहां दिल्ली की कई विधानसभा सीटों को अब तक हॉट सीट माना जा रहा है. वहीं, आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली कैंट और ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट में से कोई एक सीट सबसे ज्यादा हाॅट और चर्चित सीट हो सकती है. उसके पीछे का कारण है कि कई दिनों से यह चर्चाएं हो रही है की स्मृति ईरानी को बीजेपी इन दोनों में से किसी भी एक सीट पर उतार सकती है. जिसके बाद इनमें से जिस भी सीट पर स्मृति ईरानी को उतारा जाएगा. उस सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *