6 एयरबैग, सनरूफ और एडवांस फीचर्स! Tata जल्द लॉन्च करेगी ये सस्ती कार; कीमत ₹5 लाख से कम

Tata Motors की पॉपुलर एंट्री-लेवल हैचबैक Tiago के आईसीई (पेट्रोल) वेरिएंट के 2026 फेसलिफ्ट मॉडल को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. भारी कैमोफ्लाज के बावजूद, टेस्ट म्यूल से नई डिजाइन अपडेट्स के संकेत मिल रहे हैं. ये अपडेट टियागो को सेगमेंट में और कंपीटिटिव बने रहने में मदद करेंगे.

नई टाटा टिआगो के एक्सटीरियर, इंटीरियर, फीचर्स और सेफ्टी में सुधार शामिल होंगे. लॉन्च 2026 के मिड या अंत तक होने की उम्मीद है. ये मॉडल शहर की ड्राइविंग के लिए किफायती, स्टाइलिश और सुरक्षित विकल्प बनेगा. आइए जानते हैं कि नई टिआगो का इंतजार कर रहे लोगों को क्या कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

संभावित डिजाइन

2026 टाटा टियागो फेसलिफ्ट के फ्रंट में स्लिमर ग्रिल, रीडिजाइंड हेडलैंप्स और नया बंपर देखने को मिल सकता है. स्पाई शॉट्स से पता चलता है कि हेडलैंप्स ज्यादा शार्प और मॉडर्न होंगे, जिसमें नई एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स (डीआरएल) का सिग्नेचर शामिल हो सकता है. रियर में रीडिजाइंड टेलगेट, नई एलईडी टेललैंप्स और फ्लैटर बंपर की उम्मीद है. नए अलॉय व्हील डिजाइन और संभवतः नए कलर ऑप्शन्स कार को फ्रेश लुक देंगे.

इंटीरियर अपडेट

केबिन में रिफ्रेश्ड डैशबोर्ड डिजाइन आएगा. उम्मीद है कि इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (10.25 इंच तक) और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल होगा. नया स्टीयरिंग व्हील केबिन को प्रीमियम फील देगा. सीटिंग आरामदायक रहेगी, मैटेरियल क्वालिटी में सुधार होगा. हालांकि, स्पाई शॉट्स में इंटीरियर छिपा हुआ है, लेकिन टाटा की नई कारों के ट्रेंड को देखते हुए केबिन ज्यादा मॉडर्न और यूजर-फ्रेंडली होगा.

फीचर्स और सेफ्टी

नए फीचर्स में बड़ा इंफोटेनमेंट स्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल और संभवतः 360-डिग्री कैमरा शामिल हो सकते हैं. कुछ रिपोर्ट्स में सनरूफ की भी चर्चा है, जो सेगमेंट में बड़ा अपग्रेड होगा. अन्य फीचर्स जैसे पुश-बटन स्टार्ट, कीलेस एंट्री, रियर पार्किंग सेंसर्स और अपडेटेड कनेक्टिविटी ऑप्शन कार को ज्यादा सुविधाजनक बनाएंगे. ये अपडेट्स टियागो को उसके कॉम्पिटिटर्स से आगे रखेंगे.

सेफ्टी में बड़ा अपग्रेड आने की उम्मीद है. वर्तमान मॉडल 4-स्टार ग्लोबल NCAP रेटिंग वाला है, नए वर्जन में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड हो सकते हैं. अन्य फीचर्स में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), हिल स्टार्ट असिस्ट, ABS के साथ EBD और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज शामिल होंगे. 360-डिग्री कैमरा और अतिरिक्त सेंसर शहर की ड्राइविंग को सुरक्षित बनाएंगे. टाटा सेफ्टी पर हमेशा फोकस रखता है, इसलिए ये फेसलिफ्ट और मजबूत बनेगा.

इंजन और परफॉर्मेंस

इंजन में बड़ा बदलाव की उम्मीद नहीं है. ये 1.2-लीटर रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन के साथ आएगा, जो 86 PS पावर और 113 Nm टॉर्क जनरेट करता है. 5-स्पीड मैनुअल या ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन रहेगा. परफॉर्मेंस शहर की ड्राइविंग और हाईवे दोनों के लिए पर्याप्त होगी, साथ ही अच्छी फ्यूल एफिशिएंसी (लगभग 20-23 kmpl) मिलेगी.

कुछ रिपोर्ट्स में इंजन को और रिफाइंड बनाने या माइलेज सुधारने के संकेत हैं. सस्पेंशन ट्यूनिंग बेहतर राइड कंफर्ट और हैंडलिंग देगी. कुल मिलाकर, ये किफायती और वैल्यू फॉर मनी साबित होने वाली है. फिलहाल इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 4.57 लाख रुपये है और अपडेटेड मॉडल भी ₹5 लाख से कम में लॉनच होगा.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *