सिंगल चार्ज में 400 KM! ये है देश का सबसे ज्यादा रेंज देने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर, मात्र इतनी है कीमत

Simple Energy ने हाल ही में अपना फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक स्कूटर Simple Ultra अनवील किया है, जो भारत का सबसे लंबी रेंज वाला ई-स्कूटर बन गया है. अपने 6.5 kWh बैटरी पैक के साथ ये IDC टेस्ट में 400 किलोमीटर की दूरी तय करने का दावा करता है. भारतीय EV टू-व्हीलर बाजार में ये नया बेंचमार्क सेट करते हुए रेंज एंग्जायटी को पूरी तरह खत्म कर सकता है.

रोजमर्रा की कम्यूटिंग से लेकर हाईवे टूरिंग तक के लिए डिजाइन किया गया Simple Ultra परफॉर्मेंस और एंड्योरेंस का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. कंपनी के Gen 2 लाइनअप का हिस्सा ये स्कूटर लाइफटाइम बैटरी और मोटर वारंटी के साथ आता है. मई 2026 में इसे खरीदा जा सकेगा और इसकी प्री-बुकिंग शुरू हो गई है. कंपनी ने इसकी कीमत ₹2.10 लाख रखी है. आइए इसकी डिज़ाइन से लेकर बैटरी, मोटर और रेंज डिटेल पर एक नज़र डालते हैं.

डिज़ाइन डिटेल

Simple Ultra का डिज़ाइन Sharp और स्पोर्टी है, जो Simple One Gen 2 जैसा है. एप्रन माउंटेड हेडलैंप, इंटीग्रेटेड DRLs, स्लीक टेल सेक्शन और 780 mm सीट हाइट के साथ 172 mm ग्राउंड क्लीयरेंस इसे शहर और हाईवे दोनों के लिए सुविधाजनक बनाता है. ये टू-सीटर स्कूटर Aero Grey, Aero X, Asphalt X और Light X कलर्स में उपलब्ध होंगे.

स्पेसिफिकेशन और परफॉर्मेंस

स्कूटर में 8.8 kW PMSM मोटर लगी है, जो 72 Nm पीक टॉर्क देती है. टॉप स्पीड 115 kmph है जबकि 0-40 kmph सिर्फ 2.77 सेकंड में पूरा होता है. इसमें बेल्ट ड्राइव, ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और 4 राइडिंग मोड्स (Eco, Ride, Dash, Sonic) उपलब्ध हैं.

फीचर्स और सेफ्टी

इसमें 7 इंच TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले Android OS के साथ आता है. साथ में नेविगेशन, ब्लूटूथ, 5G e-SIM, LTE कनेक्टिविटी, OTA अपडेट्स, राइड एनालिटिक्स, म्यूजिक कंट्रोल्स, फोन अलर्ट्स और USB चार्जिंग पोर्ट दिए गए हैं. 35 लीटर अंडरसीट स्टोरेज और 1 लीटर ग्लव बॉक्स भी उपलब्ध हैं. सेफ्टी में ट्रैक्शन कंट्रोल, 4 लेवल रिजनरेटिव ब्रेकिंग, हिल होल्ड असिस्ट, फॉल डिटेक्शन (क्रैश पर मोटर कट-ऑफ), TPMS, CBS के साथ 200 mm फ्रंट और 190 mm रियर डिस्क ब्रेक, इमरजेंसी ब्रेकिंग लाइट्स, पार्क असिस्ट और थर्मल रनअवे प्रोटेक्शन शामिल हैं.

बैटरी, मोटर और रेंज

Ultra की सबसे बड़ी खासियत 6.5 kWh लिथियम-आयन बैटरी है, जो भारतीय ई-स्कूटर में अब तक की सबसे बड़ी है. IDC टेस्ट में 400 km रेंज का क्लेम किया गया है. रियल वर्ल्ड रेंज राइडिंग स्टाइल, ट्रैफिक और मौसम पर निर्भर करेगी. चार्जिंग 750 W पोर्टेबल होम चार्जर से हो सकती है. मोटर और बैटरी दोनों पर लाइफटाइम वारंटी मिलेगी. IP67 रेटिंग बैटरी को पानी और धूल से बचाती है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *